/newsnation/media/media_files/2026/02/25/ranji-trophy-final-rules-if-final-match-draw-then-which-team-will-be-winner-2026-02-25-18-14-14.jpg)
Ranji Trophy final rules if final match draw then which team will be winner
Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई जम्मू-कश्मीर की टीम शानदार बल्लेबाजी कर रही है और 2 दिन का खेल खत्म होने का बाद स्कोर 527/6 है. अब चूंकि 2 दिन बीत गए हैं और अभी एक पारी भी पूरी खत्म नहीं हुई है. तो ऐसे में इस मैच के ड्रॉ होने की संभावनाएं नजर आ रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि यदि फाइनल मैच ड्रॉ होता है, तो कौन सी टीम चैंपियन बनकर ट्रॉफी उठाएगी?
जम्मू-कश्मीर का स्कोर है 527/6
कर्नाटक के साथ खेले जा रहे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पारस की टीम उनके फैसले को सही साबित कर रही है. जम्मू की ओर से शुभम पुंडिर ने शतक लगाया. उनके अलावा यवर हसन, पारस डोगरा, अब्दुल समद, कन्हैया वडावन और साहिल लोत्रा ने फिफ्टी लगाई हैं. इस तरह 2 दिन का खेल खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6 है.
Elegant drives, powerful strikes, and a memorable milestone 💯
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 24, 2026
🎥 Glimpses of Shubham Pundir's phenomenal century as he marches on in the #RanjiTrophy Final!
Updates ▶️ https://t.co/G0ytZLEyNB@IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/GisbfFyggy
ड्रॉ होने पर कौन बनेगा चैंपियन?
जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक का सफर तय किया है. ऐसे में ये टीम खिताबी जीत के लिए पूरी जान लगाती दिख रहा है और 2 दिन में भी कर्नाटक के गेंदबाज जम्मू-कश्मीर को ऑलआउट नहीं कर पाई है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि यदि मैच वॉशआउट होता है, तो कौन सी टीम चैंपियन बनेगी?
बीसीसीआई के नियम के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में वो टीम ट्रॉफी उठाएगी, जिसने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया होगा. ऐसे में अब जम्मू-कश्मीर की टीम अपनी पहली पारी के 527 रनों के स्कोर को आगे बढ़ाना चाहेगी.
किसने जीती है कितनी बार ट्रॉफी?
जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है. ऐसे में यदि वह इस बार चैंपियन बनते हैं, तो ये उनकी पहली रणजी ट्रॉफी में खिताबी जीत होगी. जबकि कर्नाटक की टीम अब तक 8 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में बड़े खिलाड़ियों से भरी ये टीम 9वीं बार भी खिताबी जीत दर्ज करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: Who Is Sahil Lotra: कौन हैं साहिल लोत्रा? जिन्हें माना जा रहा है जम्मू-कश्मीर का 'सीक्रेट वेपन'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us