/newsnation/media/media_files/2026/02/28/ranji-trophy-final-draw-but-why-jammu-kashmir-win-trophy-know-about-bcci-rule-2026-02-28-14-41-16.jpg)
ranji trophy final draw but why jammu kashmir win trophy know about bcci rule
Ranji Trophy 2025-26 का फाइनल मुकाबला जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला गया. इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की ओर से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली और पांचवें दिन मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. मैच के ड्रॉ होने के बाद पारस डोगरा की कप्तानी वाली JK की टीम को चैंपियन घोषित किया गया. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उस नियम के बारे में बताते हैं, जिसके चलते मैच के ड्रॉ होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर चैंपियन बनी और टीम ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता.
ड्रॉ पर खत्म हुआ रणजी ट्रॉफी का फाइनल
𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐘 𝐅𝐎𝐑 𝐉𝐀𝐌𝐌𝐔 & 𝐊𝐀𝐒𝐇𝐌𝐈𝐑! 🏆
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 28, 2026
🎥 An outpouring of pure, unadulterated emotion as J&K conquer the summit to claim their first-ever #RanjiTrophy crown 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/G0ytZLEyNB@IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/XRyia1coda
जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी. जहां, कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम ने मिलकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कराया. पहले बैटिंग करने आई जम्मू की टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाए.
जबकि कर्नाटक की टीम ने पहली पारी में 293 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए जम्मू की टीम ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 342/4 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी. नतीजन, कर्नाटक के सामने 634 रनों का लक्ष्य था. मगर, इस लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं था, जिसके चलते वक्त से पहले ही मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया.
A maiden First-Class century 💯
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 28, 2026
On the grandest stage of all 🏟️
A moment he will never forget ✨
Sahil Lotra puts up a performance that he will remember for a lifetime 🫡
Updates ▶️ https://t.co/G0ytZLEyNB#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/YOl1SgTEmD
फाइनल मैच ड्रॉ होने पर क्यों चैंपियन बनीं जम्मू-कश्मीर?
जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. ऐसे में सवाल उठता है कि ड्रॉ होने के बाद किस आधार पर जम्मू-कश्मीर की टीम को चैंपियन घोषित किया गया?
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में वो टीम ट्रॉफी उठाती है, जिसने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाती है. जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए थे और इसीलिए उसे चैंपियन घोषित किया गया.
ये भी पढ़ें: 2 स्थान, टीमें 4... सेमीफाइनल की राह नहीं आसान, जानिए किसको मिलेगा टिकट और कौन होगा बाहर?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us