2 स्थान, टीमें 4... सेमीफाइनल की राह नहीं आसान, जानिए किसको मिलेगा टिकट और कौन होगा बाहर?

T20 World Cup 2026: भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड में से कौन सी दो टीमें आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. आइए जानते हैं.

T20 World Cup 2026: भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड में से कौन सी दो टीमें आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. आइए जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (x/icc)

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट की दो सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो चुकी है, जिनमें इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का नाम शामिल है. अब सेमीफाइनल के बाद बचे 2 स्थानों के लिए 4 टीमों के बीच जंग जारी है. इन चार टीमें में भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम शामिल हैं, जिनमें से कोई दो टीमों इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में ज्वाइंन करेगी. अब वो 2 टीमें कौन होगी, आइए उनके बारे में जानते हैं.  

Advertisment

1 - भारत ग्रुप 1 से बना सकता है सेमीफाइनल में जगह

ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. इस ग्रुप से जिम्बाब्वे सेमीफाइनल से बाहर हो गई. अब भारत और वेस्टइंडीज मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में ग्रुप ए से जगह बनाई.भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है. भारत इस मैच को अपनी होम कंडीशन में खेलने के लिए उतरेगी.

उनके पास पिच से यूज टू होने और होम कंडीशन का एडवांटेज होगा. वहीं भारतीय टीम वेस्टंडीज पर आंकड़ों के हिसाब से भी भारी है. इन दोनों के बीच अब तक 30 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 19 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीत हैं, 1 मैच बेनतीजा रहा है.

2 - ग्रुप 2 से न्यूजीलैंड बना सकती है सेमीफाइनल में जगह

ग्रुप 2 से इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि श्रीलंका क्रिकेट टीम सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है. अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से किसी एक के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा. ऐसे में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.

न्यूजीलैंड के अभी 3 अंक है. उनका नेट रन रेट +1.390 है. वहीं पाकिस्तान का 1 अंक है. उसका नेट रन रेट - 0.461 है. ऐसे में पाकिस्तन श्रीलंका के खिलाफ मैच जीत भी जाता है तो उसके भी 3 अंक होंगे और वो सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा क्योंकि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट उससे कहीं ज्यादा बेहतर होगा. 

पाकिस्तान को जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी, जो संभव नहीं लग रहा है. क्योंकि श्रीलंका अपने घर में मैच खेल रही है. उसके पास होम एडवांटेज होगा. वो पिच और स्थिति से पाकिस्तान से ज्यादा जानती है.

सुपर-8 में दो मैच हारने के बाद उसके फैंस भी श्रीलंका के नाराज है. ऐसे में वो इस मैच को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप से सुखद विदाई लेना चाहेगी. पाकिस्तान का सेमीफाइनल में अभी भी जगह बनाना काफी मुश्किल है.

ये भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड के बीच होगा T20 World Cup 2026 का सेमीफाइनल? स्टार क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

pakistan Team India T20 world Cup 2026
Advertisment