शादी टूटने के बाद 2 महीने बाद पलाश मुच्छल ने लिया बड़ा फैसला, ऐसे मिटाई स्मृति मंधाना से जुड़ी यादें

Palash Muchhal Deletes Smriti Mandhana Photos: पलाश मुच्छल ने शादी टूटने के 2 महीने बाद अब स्मृति मंधाना की सभी फोटोज इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं.

Palash Muchhal Deletes Smriti Mandhana Photos: पलाश मुच्छल ने शादी टूटने के 2 महीने बाद अब स्मृति मंधाना की सभी फोटोज इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Palash Muchhal Deletes All Smriti Mandhana Photos From Instagram after marriage broke down

Palash Muchhal Deletes All Smriti Mandhana Photos From Instagram after marriage broke down

Palash Muchhal भारतीय स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी नवंबर में होने वाली थी, जो टूट गई. उसके बाद स्मृति ने सोशल मीडिया पर पलाश के साथ अपने साथ फोटो-वीडियोज डिलीट कर दिए. रिपोर्ट्स की मानें, तो पलाश ने मंधाना को धोखा दिया, जिसके चलते ही शादी टूट गई. मगर, पलाश ने इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया. हालांकि, अब एक चौंकाने वाली बात यह हुई है कि कंपोजर ने अब अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर की हर निशानी हटा दी है, जो दोनों के बीच बढ़ती दूरी का संकेत है.

Advertisment

पलाश मुच्छल ने डिलीट की फोटोज

रविवार को पलाश मुच्छल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ा बदलाव देखने को मिला. पलाश का इंस्टाग्राम, जो पहले सपोर्टिव पोस्ट और कपल की प्यारी तस्वीरों से भरी रहती थी, अचानक बहुत अलग दिखने लगी. एक ऐसे कपल के लिए जिसने हाल ही में साथ में पाँच साल पूरे किए थे, उनकी साझा यादों को पूरी तरह से हटाना कई लोगों ने ब्रेकअप का पक्का संकेत माना है.

उनके प्रोफ़ाइल से बर्थडे विशेज और हॉलीडे वाली फोटोज सहित दर्जनों से ज़्यादा तस्वीरें हटा दी गई हैं. मिटाए गए डिजिटल फुटप्रिंट्स के अलावा, अब दोनों इस प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं. अभी तक, न तो स्मृति मंधाना और न ही पलाश मुच्छल ने आधिकारिक तौर पर ये नहीं बताया है कि शादी टूटने की असली वजह क्या है.

विद्न्यान माने ने लगाए थे आरोप

स्मृति मंधाना के एक दोस्त विद्न्यान माने ने खुलासा किया था कि दोनों की शादी के समय पलाश के बिस्तर पर किसी और लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था. जिसके बाद उनकी महिला भारतीय क्रिकेट टीम ने जमकर पिटाई भी की थी. इतना ही नहीं पलाश पर धोखाधड़ी का आरोप भी विद्न्यान ने लगाया. इसके बाद पलाश मुच्छल भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने पहले तो सोशल मीडिया पर इन सब बातों को झूठा बताया. इसके बाद मानहानि का दावा भी पेश कर दिया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश के समर्थन में उतरा WCA, ICC के एक्शन पर उठाए गंभीर सवाल

Palash Muchhal
Advertisment