PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ रचा इतिहास, बने सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी प्लेयर

PAK vs NAM: पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ शतक जड़ इतिहास रच दिया है. टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले वो दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने हैं.

PAK vs NAM: पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ शतक जड़ इतिहास रच दिया है. टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले वो दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sahibzada Farhan

Sahibzada Farhan Photograph: (AFP)

PAK vs NAM: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक जड़ इतिहास रच दिया है. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए बेहद ही अहम मैच में यह शतक लगाया है. इसी के साथ साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने शतक लगाया है.

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बने साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान का टी20 इंटरनेशनल में यह पहला शतक है. साहिबजादा फरहान अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने का रिकॉर्ड अहमद शहजाद के नाम दर्ज था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में शतक लगाने का कारनामा किया था. अब 12 साल बाद साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने का कारनामा किया है. उन्होंने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

पाकिस्तान ने खड़ा किया 199 रनों का स्कोर

नामीबिया के खिलाफ इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 3 विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ किया है. साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौका और 4 छक्का निकला.

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा 23 गेंद पर 38 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. वहीं शादाब खान 22 गेंद पर 36 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 छक्का लगाया. नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने 2 विकेट चटकाए. जबकि गेरहार्ड इरास्मस को एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  ईशान किशन को मिला पाकिस्तान की कुटाई करने का इनाम, ICC T20 रैंकिंग में लगाई 17 पायदान की छलांग

T20 world Cup 2026 Sahibzada Farhan
Advertisment