/newsnation/media/media_files/2026/03/09/pakistan-sri-lanka-2026-03-09-11-23-00.jpg)
Pakistan Sri Lanka Photograph: (AFP)
T20 World Cup : भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 96 रनों से जीत लिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ गया. भारत से खिताबी मुकाबले में मिली इस करारी हार के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अब वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उस अनचाही लिस्ट में शामिल हो गई है, जहां वो कभी भी नहीं जाना चाहती थी. तो आइए जानते हैं कि न्यूजीलैंड के नाम कौन सा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
दरअसल, भारत के हाथों टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा हारने वाली टीमों की लिस्ट में शामलि हो गई है. अब न्यूजीलैंड की टीम दो बार फाइनल हार गई है. इसके साथ ही उसने पाकिस्तान और श्रीलंका की इस मामले में बराबरी कर ली है. पाकिस्तान और श्रीलंका भी दो बार फाइनल में हारने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल हैं.
T20 वर्ल्ड कप फाइनल सबसे ज्यादा हारने वाली टीमें
- 2 - पाकिस्तान (2007, 2022)
- 2 - श्रीलंका (2009, 2012)
- 2 - न्यूज़ीलैंड (2021, 2026)
पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनल में 157 रनों का बचाव करते हुए 5 रनों से हराया था. इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में 138 रनों का पीछा करते हुए 5 विकेट से धूल चटाई थी.
श्रीलंका
श्रीलंका क्रिकेट टीम को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2009 के फाइनल में हार मिली थी, जब उसे पाकिस्तान ने 139 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद श्रीलंका को वेस्टइंडीज से टी20 वर्ल्ड कप 2012 में हार मिली थी, जब वो फाइनल में 137 रनों का पीछा करते हुए 101 पर ढेर हो गई थी.
New Zealand skipper Mitchell Santner knows his side are inching closer towards the ultimate success at the #T20WorldCup 🙌https://t.co/fKVxNwldL0
— ICC (@ICC) March 9, 2026
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 2021 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था और उसका चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को 255 रनों का बचाव करते हुए 96 रनों से हरा दिया.
ये भी पढ़ें :टी20 वर्ल्ड कप में कब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड, जानिए सभी के नाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us