PAK vs USA: साहिबजादा फरहान का तूफान, बाबर आजम-शादाब ने भी दिया साथ, पाकिस्तान ने यूएसए को दिया 191 रनों का लक्ष्य

PAK vs USA: पाकिस्तान ने यूएसए को 191 रनों का लक्ष्य दिया है. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 73 रन बनाए. जबकि बाबर आजम 46 रन और शादाब खान ने 30 रनों का योगदान दिया.

PAK vs USA: पाकिस्तान ने यूएसए को 191 रनों का लक्ष्य दिया है. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 73 रन बनाए. जबकि बाबर आजम 46 रन और शादाब खान ने 30 रनों का योगदान दिया.

author-image
Roshni Singh
New Update
PAK vs USA

PAK vs USA Photograph: (X/ICC)

PAK vs USA: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जा रहा है. यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 190 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 73 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि बाबर आजम 46 रन बनाए. USA के लिए शैडली वान शल्कविक ने 4 विकेट चटकाए.

Advertisment

सईम अयूब और सलमान आगा रहे फ्लॉप

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन फिर एक ही ओवर में शैडली वान शल्कविक ने पाकिस्तान को शुरुआती 2 झटके दिए. छठें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने सईम अयूब को पवेलियन का रास्ता दिखाया. सईम अयूब 17 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद इस ओवर के आखिरी गेंद पर शैडली वान शल्कविक ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सलमान आगा सिर्फ को सिर्फ 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया.

इसके बाद साहिबजादा फरहान ने बाबर आजम के साथ पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की शानदार साझेदारी हुई, लेकिन फिर अर्धशतक के करीब आकर बाबर आजम आउट हो गए. बाबर 32 गेंद पर 46 रन बनाए, जिसमें 4 चौका और एक छक्का शामिल था. 

साहिबजादा फरहान ने खेली 73 रनों की पारी

इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर साहिबजादा फरहान आउट हुए. उन्हें हरमीत सिंह ने पवेलियन भेजा. साहिबजादा फरहान ने 41 गेंदों पर 73 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा आखिरी के ओवरों में शादाब खान ने सिर्फ 12 गेंदों पर 4 चौका और एक छक्के की मदद से 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली.  

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.

यूएसए की प्लेइंग 11: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर. 

यह भी पढ़ें:  NZ vs UAE: मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर पकड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो

Babar azam PAK vs USA
Advertisment