/newsnation/media/media_files/2026/02/24/eng-vs-pak-2026-02-24-20-24-36.jpg)
ENG vs PAK Photograph: (AFP)
ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 164 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका. इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 3 विकेट लिए.
पाकिस्तान की शुरुआत रही थी खराब
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. सैम अयूब (7) और कप्तान सलमान आगा (5) रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए साहिबजादा फरहान और बाबर आजम के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि बाबर आजम ने एक बार फिर निराश किया. उन्होंने सिर्फ 104 की स्ट्राइक रेट से बनाए. बाबर 24 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए.
साहिबजादा फरहान ने लगाया शानदार अर्धशतक
इसके बाद ओपनर साहिबजादा फरहान एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 45 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा फखर ज़मान 16 गेंद पर 25 रन बनाए. जबकि शादाब खान ने 11 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए. इस तरह पाकिस्तान की टीम ने 164 रन बनाए.
इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए. जबकि आदिल रशिद को एक सफलता मिली.
A good start from Sahibzada Farhan gets Pakistan going in their key Super 8 clash against England 👊
— ICC (@ICC) February 24, 2026
His half-century is one of our @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 👏 pic.twitter.com/i3fR7gs4x6
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
पाकिस्तान की प्लेइंग11 : साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में हुआ बड़ा बदलाव, फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us