IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में हुआ बड़ा बदलाव, फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा बदलाव किया है. इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर जारी की है.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा बदलाव किया है. इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर जारी की है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
lucknow super giants reveal new logo before ipl 2026

lucknow super giants reveal new logo before ipl 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. सभी टीमों ने दिसंबर में हुए ऑक्शन से अपनी-अपनी टीमें तैयार कर लीं और मैनेजमेंट में भी जो बदलाव होने थे, वो कर लिए हैं. वहीं, अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ा बदलाव किया है. फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए नया लोगो जारी कर दिया है, जिसमें तीन सिंबल 'गरुड़, क्राउन और हाथी' 

Advertisment

LSG ने रिवील किया नया LOGO

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले अपना नया लोगो रिवील कर दिया है. अपने ऑफिशियल बयान में, LSG ने अपने लोगो के बारे में कहा कि यह "शहर, राज्य और उन फैंस की भावना को दिखाता है जो शुरू से ही फ्रेंचाइजी के साथ खड़े रहे हैं, तीन सिंबल को एक साथ लाकर, 'गरुड़, क्राउन और हाथी' और हर एक उत्तर प्रदेश के बारे में एक गहरी पर्सनल कहानी बताता है."

LSG के बयान में कहा गया, "आज, लखनऊ सुपर जायंट्स एक नया लोगो दिखा रहे हैं. सिर्फ एक नया डिजाइन नहीं. सिर्फ एक नया लुक नहीं. बल्कि एक ऐसा सिंबल जो इस शहर, इस राज्य और हर उस फैन की भावना को दिखाता है जो शुरू से ही टीम के साथ खड़ा रहा है. यह नया सिंबल तीन पावरफुल सिंबल, गरुड़, क्राउन और हाथी को एक साथ लाता है, हर एक एक ऐसी कहानी बताता है जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत पर्सनल लगती है."

IPL 2026 में ऐसी है LSG का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश सिंह, दिग्वेश राठी, नमन तिवारी, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें: "मैं खुश हूं, टीम इंडिया को झटका लगना जरूरी...," साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद रवि शास्त्री ने क्यों कहा ऐसा

IPL 2026
Advertisment