/newsnation/media/media_files/2026/03/01/pakistan-2026-03-01-10-51-17.jpg)
Pakistan Photograph: (AFP)
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीन टीमें हमें मिल गई हैं, जिनमें इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड शामिल हैं. अब चौथी टीम कौन होगी, इसका खुलासा भी जल्द हो जाएगा. क्योंकि आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल में एंट्री पाने के लिए मैच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान की जीत के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है.
पाकिस्तान-श्रीलंका मुकाबले में बना महारिकॉर्ड
दरअसल, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बीते शनिवार को सुपर-8 का मुकाबला खेला गया. इस मैच को पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत लिया लेकिन वो सेमीफाइनल में जगह बनाने ने चूक गई. इस मैच में एक महारिकॉर्ड भी बना है, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक नहीं हुआ वो अब हो गया है.
A thrilling finish in Kandy sees Pakistan hold their nerve to wrap up their #T20WorldCup campaign 👊
— ICC (@ICC) February 28, 2026
📝: https://t.co/bgOYgFMMEOpic.twitter.com/yHNU5FFZCG
फरहान और फखर ने किया कमाल
इस मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने मिलकर 176 रनों की पार्टनरशिप की. ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है. इसके साथ ही फरहान और फखर ने न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और फिल एलन को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम इनसे पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप (175) दर्ज थी.
Sahibzada Farhan and Fakhar Zaman registered the highest-ever partnership in Men's #T20WorldCup history 📖
— ICC (@ICC) February 28, 2026
Watch the highlights of their stunning partnership 👉 https://t.co/y87gNdRwB9pic.twitter.com/ATyp0ejlDs
इन टीमों के खिलाड़ियों ने भी किया कमाल
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पांच साझेदारियों में एलेक्स हेल्स और जोस बटलर के बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आई 170* रनों की साझेदारी तीसरे स्थान पर है. चौथे स्थान पर राइली रूसो और क्विंटन डी कॉक की 168 रनों की पार्टनरशिप मौजूद है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी में पांचवें स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के बल्ले से निकली 166 रनों की साझेदारी भी दर्ज है.
ये भी पढ़ें :'कुदरत का निजाम' नहीं आया पाकिस्तान के काम, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर हुई जमकर फजीहत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us