'कुदरत का निजाम' नहीं आया पाकिस्तान के काम, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर हुई जमकर फजीहत

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी बेइज्जती की जा रही है. उनके कप्तान और खिलाड़ियों की जमकर फजीहत हो रही है.

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी बेइज्जती की जा रही है. उनके कप्तान और खिलाड़ियों की जमकर फजीहत हो रही है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Pakistan cricket team

Pakistan cricket team Photograph: (afp)

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान की टीम जैसे ही बाहर हुई सोशल मीडिया पर पूर्व पाक क्रिकेटर्स समेत फैंस का गुस्सा फूट गया. पाकिस्तान के श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और फैंस 'कुदरत का निजाम' पर भरोसा लगाए बैठे थे. वो चाह रहे थे कि, पाकिस्तान श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल कर ले और न्यूजीलैंड को बाहर कर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. 

Advertisment

श्रीलंका से जीतकर भी पाकिस्तान की लुटी लाज

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में टूर्नामेंट का 50वां मैच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने साहिबजादा फहरान 100 और फखर जमान 84 की बदौलत 212 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने और न्यूजीलैंड को बाहर करने के लिए श्रीलंका की टीम को 147 से पहले रोकना था और न्यूजीलैंड से नेट रन रेट बेहतर कर सेमीफाइनल में पहुंचना था. 

पाकिस्तान ने 100 रन तक श्रीलंका के 5 विकेट चटका लिए लेकिन इसके बाद वो मेजबान टीम को 147 से पहले नहीं रोक पाई और मैच को 5 रनों से जीतने के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व  क्रिकेटर्स और फैंस पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ी की जमकर ओलोचना कर रहे हैं. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की हुई बेइज्जती

पाकिस्तानी मीडिया ने कप्तान सलमान अली आगा की जमकर बेइज्जती की, वहीं पाक के प्रीमियम बॉलर शाहीन अफरीदी के अंतिम ओवर में तीन छक्के खाने के लिए उन पर भी जमकर तलवार चली. इसके साथ ही टीम के कई खिलाड़ियों को इस जीत के बाद भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही पाकिस्तान के फैन और स्पोटर्स काफी इमोशनल भी हो गए. 

देखें पाकिस्तान की आलोचना के वीडियो और पोस्ट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ पत्रकारों के पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग पर तीखे सवालों की बौछार कर दी. कुछ पाक पत्रकारों ने उन पर बेइज्जती भरी टिप्पणियां कीं. उन्हें डमी कप्तान कहा तो कुछ ने कप्तानी छोड़ने को लेकर भी पूछ डाला.

इस मैच को जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका से कराची के लिए रवाना हो गई है. अब श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले नहीं खेले जाएंगे. अब सेमीफाइनल कोलकाता और मुंबई में होंगे, जबकि फाइनल अहमदाबाद में होगा.

ये भी पढ़ें : PAK vs SL: जीतकर भी हारा पाकिस्तान, टूटा सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना, न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

Shaheen Afridi Salman Ali Agha PAKISTAN CRICKET TEAM
Advertisment