/newsnation/media/media_files/2026/02/10/pak-vs-usa-2026-02-10-22-29-54.jpg)
PAK vs USA
PAK vs USA: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल किया है. पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 190 रन बनाए थे. जवाब में यूएसए की टीम 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी. पाकिस्तान ने 2 साल बाद यूएसए से हार का बदला लिया है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर लीग स्टेज से ही बाहर कर लिया था.
शुभम रंजने ने USA के लिए लगाया अर्धशतक
USA के लिए सिर्फ शुभम रंजने अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए. उन्होंने 30 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 3 छक्का निकला. शायन जहांगीर अपने फिफ्टी से चूक गए. वो 34 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 5 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.
इसके अलावा मिलिंद कुमार 22 गेंद पर 29 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 चौका और एक छक्का लगाया. एंड्रीज़ गौस 13 रन बनाए. इसके अलावा यूएसए का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका. इस तरह USA की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी और पाकिस्तान ने 32 रन से मैच अपने नाम कर लिया.
पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने लिए 3 विकेट
पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 3 विकेट चटकाए. वहीं शादाब खान ने 2 विकेट अपने नाम किए. जबकि शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज को 1-1 सफलता मिली.
ऐसी रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी
पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 73 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 5 छक्का निकला. बाबर आजम 32 गेंद पर 46 रन बनाए, जिसमें 4 चौका और एक छक्का शामिल रहा. इसके अलावा शादाब खान 12 गेंदों पर 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं यूएसए के लिए शैडली वान शल्कविक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: NZ vs UAE: मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर पकड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us