PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में कब और कहां भिड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका, पिछली बार हुआ था बड़ा उलटफेर

पिछली बार जब पाकिस्तान और अमेरिका भिड़े थे तो नतीजा सुपर ओवर में निकला था. आइए आपको बताते हैं कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में दोनों टीमों का आमना-सामना कब और कहां होने वाला है.

पिछली बार जब पाकिस्तान और अमेरिका भिड़े थे तो नतीजा सुपर ओवर में निकला था. आइए आपको बताते हैं कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में दोनों टीमों का आमना-सामना कब और कहां होने वाला है.

author-image
Mohit Kumar
New Update
PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में कब और कहां भिड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका, पिछली बार हुआ था बड़ा उलटफेर

PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में कब और कहां भिड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका, पिछली बार हुआ था बड़ा उलटफेर Photograph: (Image Source - ICC)

T20 World Cup 2026, PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 शुरू हुए अभी 2 ही दिन हुए हैं, अबतक हुए 6 मुकाबलों में को भरपूर रोमांच देखने को मिला है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बाल-बाल अपनी लाज बचाई, तो वहीं यूनिटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को तगड़ी चुनौती दी. पिछली बार जब पाकिस्तान और अमेरिका भिड़े थे तो नतीजा सुपर ओवर में निकला था. आइए आपको बताते हैं कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में दोनों टीमों का आमना-सामना कब और कहां होने वाला है. 

Advertisment

कब और कहां होगा मैच? 

पाकिस्तान और अमेरिका का मुकाबला कल यानि 10 फरवरी को श्रीलंका में सिंहली स्पोर्टर्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार इस मैच की पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी, जबकि 6:30 बजे टॉस की प्रक्रिया होगी. इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, टीवी पर इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स-1, स्टार स्पोर्ट्स-1 हिन्दी पर किया जाएगा. इसके अलावा जियो हॉटस्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. 

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान ने चली नई चाल, IND vs PAK मैच खेलने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्तें, भारत को नहीं होगी मंजूर

अमेरिका कर सकता है पलटवार 

टी20 वर्ल्डकप 2026 में इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि टी20 वर्ल्डकप 2024 में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात दी थी. बाबर आजम की अगुवाई वाली पाक टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे, वहीं यूएसए ने भी 3 विकेट के नुकसान पर इतने ही रन बोर्ड पर लगाए. सुपर ओवर में अमेरिका ने 19 रन का का लक्ष्य दिया था, लेकिन पाकिस्तान 13 रन ही बना पाया था. इसी हार के चलते उनका सुपर-8 में जाने का रास्ता भी कठिन हो गया था, अंत में उन्हें ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा. 

पाकिस्तान और अमेरिका का टी20 वर्ल्डकप 2026 स्क्वाड - 

पाकिस्तान – सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक

अमेरिका – मोनंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वान शल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने. 

यह भी पढ़ें - वानिन्दु हसरंगा निकले शाहिद अफरीदी से आगे, T20 वर्ल्डकप 2026 में किया बड़ा कारनामा

T20 world Cup 2026
Advertisment