PAK VS SL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला, पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में हुए 3 बड़े बदलाव

PAK VS SL: आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में अहम मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में टॉस जीतकर लंकाई टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

PAK VS SL: आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में अहम मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में टॉस जीतकर लंकाई टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
PAK VS SL

PAK VS SL Photograph: (Image Source: AFP)

PAK VS SL: टी-20 विश्व कप 2026 का 50वां मैच आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मुकाबले में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो श्रीलंका के पक्ष में गिरा. जहां, कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. ये मैच पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसे बड़े अंतर से जीतकर ये टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

Advertisment

पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में हुए 3 बदलाव

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लंकाई कैप्टन दासुन शनाका ने टॉस पर बताया कि वह 2 बदलाव के साथ उतर रहे हैं. वहीं, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्लेइंग-11 में 3 बड़े बदलाव किए हैं. सैम आयुब, बाबर आजम और सलमान मिर्जा नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह नसीम शाह, अब्रार अहमद, ख्वाजा नाफिर को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है.

पाकिस्तान और श्रीलंका के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक T20I क्रिकेट में 24 मुकाबले खेले गए हैं. इन 24 मैचों में से पाकिस्तान ने 14 जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 10 मैचों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

ये भी पढ़ें: अगर बारिश में धुला IND vs WI मैच, तो क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? यहां समझिए पूरी बात

pak vs sl
Advertisment