/newsnation/media/media_files/2026/02/28/ind-vs-wi-if-india-vs-west-indies-match-abandoned-due-to-rain-then-which-team-which-team-qualified-in-semifinals-in-t20-world-cup-2026-2026-02-28-17-49-15.jpg)
IND vs WI if india vs west indies match abandoned due to rain then which team which team qualified in semifinals in t20 world cup 2026
IND vs WI: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेले जाने वाले इस मैच के साथ ही चौथी फाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा. इसलिए हर किसी की नजरें इसी मुकाबले पर टिकी हैं. जहां, जीत दर्ज करके टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. लेकिन, अगर वेस्टइंडीज जीतती है, तो वो सेमीफाइनल की टिकट कटा लेगी. मगर, सवाल उठता है कि यदि भारत-वेस्टइंडीज का ये मैच यदि बारिश में धुल जाता है, तो क्या होगा? कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी? आइए इस बारे में जानते हैं...
IND vs WI मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला रविवार की शाम 7 बजे से खेला जाएगा. ACCUWEATHER वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च को कोलकाता का मौसम क्रिकेट मैच के अनुकूल रहने वाला है. रविवार को बारिश की संभावना न के बराबर है, ऐसे में पूरे 40 ओवर का खेल बिना मौसम की रुकावट के पूरा हो सकता है.
हालांकि गर्मी दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है. दिन में तापमान 34 डिग्री तक जाने की आशंका है जो रात के समय गिरकर 25 डिग्री तक जा सकता है. ह्यूमिडिटी 45 फीसदी रहने वाली है, जबकि 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी.
Maximum Mode meets knockout pressure. 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 28, 2026
Two of the tournament’s fiercest power-hitters collide in a high-intensity battle for a place in the semi-finals 🚀
Who will seal the semi final berth?
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 👉 #INDvWI | SUN, 1 MAR, 6 PM pic.twitter.com/7KhKMYmsPF
बारिश में रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?
इसके साथ ही अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला अंतिम मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है. तो ऐसे स्थिति में दोनों को 1-1 अंक मिलेगा और भारत और वेस्टइंडीज 3-3 प्वाइंट्स के साथ बराबरी पर आ जाएंगे. ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनलिस्ट टीम को चुना जाएगा. इस स्थिति में वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट इस वक्त +1.791 जबकि भारत का - 0.100 है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: ईडन-गार्डन्स पर कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़ों पर डालिए एक नजर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us