PAK VS SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 213 रनों का बड़ा लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने लगाया शतक

PAK VS SL: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. लंकाई टीम के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया है.

PAK VS SL: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. लंकाई टीम के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
PAK VS SL innning update

PAK VS SL innning update Photograph: (Image Source: AFP)

PAK VS SL: टी-20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने कमाल की बल्लेबाजी की है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि क्या पाकिस्तान की टीम इस मैच को कम से कम 65 रनों से जीत पाता है या नहीं, क्योंकि उन्हें सेमीफाइल का टिकट तभी मिलेगा, जब वह श्रीलंका टीम पर इतनी बड़ी जीत दर्ज कर पाएंगे.

Advertisment

साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने दी मजबूत शुरुआत

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की. टीम के लिए ओपनिंग करने आए साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने मजबूत शुरुआत दिलाई और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 176 रनों की पार्टनरशिप बनाई. बतौर ओपनर उतरे फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रनों की धाकड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा.

क्रमरनखिलाड़ी (टीम)विपक्षमैदानवर्ष
1176साहिबज़ादा फरहान & फखर ज़मान (PAK)SLPallekele2026*
2175*टिम साइफ़र्ट & फिन एलन (NZ)UAEChennai2026
3170*जोस बटलर & एलेक्स हेल्स (ENG)INDAdelaide2022
4168क्विंटन डी कॉक & राइली रोसौ (SA)BANSydney2022
5166माहेला जयवर्धने & कुमार संगकारा (SL)WIBarbados2010
6154इब्राहिम जादरान & रहमानुल्लाह गुरबाज़ (AFG)UGAProvidence2024

साहिबजादा ने लगाया टूर्नामेंट में दूसरा शतक

टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने दूसरा शतक जड़ दिया है. श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मैच में साहिबजादा ने 59 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की और इसी के साथ वह टी-20 विश्व कप के एक एडिशन में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 213 रनों का लक्ष्य

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने कमाल की बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना दिए हैं. जहां, साहिबजादा फरहान ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली. तो वहीं फखर जमान ने भी 84 रन बनाए. वहीं, ख्वाजा नफे 2, शादाब खान 7, मोहम्मद नवाज शून्य, कप्तान सलमान अली आगा शून्य, शहीन अफरीदी 4 रन पर आउट हुए.

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों के अलावा बल्लेबाजी के लिए आए बाकी के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका. इतना ही नहीं, आखिरी 5 ओवरों में पाकिस्तान ने अपने 8 विकेट गंवा दिए.

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबदाजा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1

T20 World Cup pak vs sl
Advertisment