/newsnation/media/media_files/2026/02/21/pak-vs-nz-2026-02-21-08-57-52.jpg)
PAK vs NZ Photograph: (ICC)
PAK vs NZ: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले आज यानी 21 फरवरी (शनिवार) से शुरू होने जा रहे हैं. सुपर-8 का पहला मैच आज शाम 7: 00 बजे से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलंबो में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है, ऐसे में पलड़ा पाकिस्तान का भारी नजर आ रहे है क्योंकि उन्होंने अपनी टीम में लगातार 4 या 5 स्पिनर्स को खिलाया है.
कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम पर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में कई मैच खेले चुकी है. ऐसे में वो वहां की परिस्थितियों से यूज टू होगी, वहीं न्यूजीलैंड के लिए स्पिन को काउंटर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी क्रम किसी भी स्पिन अटैक को धवस्त करने में महाराथ रखता है.
कप्तान सलमान आगा पर रहेंगी नजरें
इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के पास एडवांटेज होगा. सलमान आगा इस टूर्नामेंट में पावरप्ले में पेस के खिलाफ 106.08 और ओवर 7-15 में स्पिन के खिलाफ 110.74 की औसत से रन बनाए हैं.
न्यूजीलैंड के हक में जाएगी ये बात
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान न्यूजीलैंड से 5-2 से आगे है, जिसमें 2009 और 2022 में सेमीफीइनल में मिली जीत भी शामिल है. न्यूजीलैंड का साउथ अफ्रीका के साथ अब तक ओवर 1-6 में सबसे अच्छा रन रेट (10.33) है, जो उसके लिए राहत की बात है.
A blockbuster opening to the #T20WorldCup Super 8 phase 🍿
— ICC (@ICC) February 21, 2026
Don't miss the action! Broadcast details here 📲 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/aJAOYVeo7U
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के स्क्वाड
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा के क्लब में हुई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श की एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us