T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा के क्लब में हुई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श की एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम

T20 World Cup 2026: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के खास क्लब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श की एंट्री हो चुकी है. मार्श ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

T20 World Cup 2026: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के खास क्लब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श की एंट्री हो चुकी है. मार्श ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (ANI/ICC)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टक्कर हुई. श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से जीत हासिल हुई. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. अब वो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. आइए उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. इस बारे में जानते हैं.

Advertisment

मिशेल मार्श ने ठोका तूफानी अर्धशतक

इस मैच में मिशेल मार्श ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने ओमान के खिलाफ 33 बॉल में नाबाद 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.93 का रहा. इस पारी के साथ ही उन्होंने ओमान से जीत के लिए मिले 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी.

खास क्लब में हुई मार्श की एंट्री

इस अर्धशतक के साथ ही मिशेल मार्श टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं. इस लिस्ट में भारत के रोहित शर्मा, पाकिस्तान के बाबर आजम और शोएब मलिक, वेस्टइंडीज के शाई होप भी शामिल हैं. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 2 अर्धशतक लगाए थे. भारत ने ये टूर्नामेंट अपने नाम किया था.

मार्श ने श्रीलंका के खिलाफ भी लगाई थी फिफ्टी

मिशेल मार्श ने ग्रुप स्टेज में भी श्रीलंका के अर्धशतक लगाया था. इस मैच में उन्होंने 27 बॉल का सामना करते हुए 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस पारी में उनके बल्ले से 8 मैदान को चीरते हुए चौके निकले थे, जबकि 2 गगनचुंबी छक्के निकले थे. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा था. इस मैच में श्रीलंका ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट से हराया था. 

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले कप्तान
3 - बाबर आज़म 2021 
2 - शोएब मलिक 2007 में
2 - रोहित शर्मा 2024 में
2* - शाई होप 2026 में
2* - मिशेल मार्श 2026 में

ये भी पढ़ें :AUS VS OMAN: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के सामने दिखाया दम, जैम्पा-मैक्सवेल की फिरकी का चला जादू, 104 रनों पर ढेर हुई टीम

Rohit Sharma Mitchell Marsh T20 world Cup 2026
Advertisment