AUS VS OMAN: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के सामने दिखाया दम, जैम्पा-मैक्सवेल की फिरकी का चला जादू, 104 रनों पर ढेर हुई टीम

AUS VS OMAN: ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का आखिरी लीग मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ओमान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 105 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.

AUS VS OMAN: ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का आखिरी लीग मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ओमान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 105 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
AUS VS OMAN inning update

AUS VS OMAN inning update Photograph: (Image Source: AFP)

AUS VS OMAN: टी-20 विश्व कप 2026 का आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई ओमान की टीम ने 20 ओवर में 104 रन बना दिए हैं. अब देखने वाली बात होगी की ऑस्ट्रेलिया की टीम ओमान के दिए 105 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेती है या फिर ओमान उलटफेर कर टूर्नामेंट खत्म करेगी.

Advertisment

ओमान ने दिया 105 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका और पूरी टीम 20 ओवर में 104 रन ही बना सकी. कप्तान जतिंदर सिंह ने 17, हमान मिर्ज 16 और करन सोनावाले ने 12 रन की पारी खेली. सिर्फ 69 के स्कोर पर आधी ओमान की टीम पवेलियन लौट चुकी थी. 

वासिम अली ने 33 गेंदों में 32 रन की पारी खेली. वह दूसरे छोर से लगातार विकेटों का पतन देख रहे थे. इस तरह ओमान की टीम ने 20 ओवर में 104 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज जेवीयर बार्टलेट ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. मिडल ओवर में एडम जैम्पा ने 4 विकेट लेकर बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में बांध लिया. ग्लेन मैक्सवेल ने भी 2 विकेट लेकर ओमान को 104 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. 

दोनों ही टीमें हैं सुपर-8 से बाहर

टी-20 विश्व कप 2026 में 8 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इसमें भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे के नाम शामिल हैं. आपको बता दें, आज अपना आखिरी लीग मैच खेल रहीं ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीमें दूसरे राउंड में जगह नहीं बना सकी हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ओमान : आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), करण सोनावाले, हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, जय ओडेड्रा, शकील अहमद, शफीक जान

ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा

ये भी पढ़ें:क्या है प्री-सीडिंग? जिसके कारण टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप 2026 में हो सकता है भारी नुकसान

aus vs oman
Advertisment