PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए हैं अब तक 49 मैच, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला जाने वाला है. आइए इससे पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं...

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला जाने वाला है. आइए इससे पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं...

author-image
Sonam Gupta
New Update
PAK vs NZ head to head record in hindi know before super 8 first match in t20 world cup 2026

PAK vs NZ head to head record in hindi know before super 8 first match in t20 world cup 2026 Photograph: (Image Source: AFP)

PAK vs NZ: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले 21 फरवरी से खेले जाने वाले हैं. शनिवार को सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. इस राउंड में टीमों के लिए सभी मुकाबले अहम होंगे. ऐसे में दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगी. तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक कितने टी-20 मैच खेले गए हैं और किसने कितने मैचों में जीत दर्ज की है.

Advertisment

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (PAK vs NA Head to Head)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 49 मुकाबले खेले हैं, जिसमें कीवी टीम ने 23 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 24 मुकाबले जीते हैं. वहीं, 2 मैच बिना नतीजे के रहे हैं. हेड टू हेड में तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिख रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 21 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच को आप  टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान स्क्वाड: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबज़ादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक

न्यूज़ीलैंड स्क्वाड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच के दुश्मन पैसों के लिए बने दोस्त, साहिबजादा फरहान का UK में उड़ा मजाक, देखें वायरल वीडियो

PAK Vs NZ Pakistan vs New Zealand
Advertisment