PAK vs NAM: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, नामीबिया करेगी पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग-11

PAK vs NAM: पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही नामीबिया पहले गेंदबाजी करेगी.

PAK vs NAM: पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही नामीबिया पहले गेंदबाजी करेगी.

author-image
Ashik Kumar
New Update
PAK vs NAM

PAK vs NAM Photograph: (X/ICC)

PAK vs NAM: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेले जाने वाला ये मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच है. अगर उसे सुपर-8 में जगह बनानी है तो उसे हर हाल में ये मैच जीतना होगा. नामीबिया अगर ये मुकाबला जीत जाती है तो वो पाकिस्तान को आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा देगी.

Advertisment

टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान 

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं. हमने यहां दो गेम खेले हैं. यह एक अच्छी पिच है. हम बस पार से अच्छा स्कोर करना चाहते हैं और स्कोरबोर्ड के प्रेशर से उन पर प्रेशर डालना चाहते हैं. यहां आपको लगभग हर एक गेम जीतना होता है और हम गेम के लिए तैयार हैं. हमें अच्छी बैटिंग करने की जरूरत है. हमने  सलमान और नफे को खिलाया है. शाहीन और अबरार बाहर हैं.

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस हारने के बाद कहा, 'मुझे यहां का मौसम बहुत पसंद है. मौसम थोड़ा गर्म है, जो यहां का रिवाज है. हमने अभी तक हर तरह से अपना बेस्ट नहीं दिया है. मुझे लगता है कि हमने ज्यादातर मैचों में मुकाबला किया है, लेकिन आपको अच्छी टीमों के खिलाफ 40 ओवर तक ऐसा करने की जरूरत होती है. हमारी टीम में दो बदलाव हैं. अलेक्जेंडर वोल्शेंक और जैक ब्रासेल आए हैं. डायलन लीचर और मैक्स हेइंगो बाहर हैं. 

पाकिस्तान और नामीबिया की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक.

नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल.

ये भी पढ़ें : SA vs UAE: यूएई ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए दिया 123 का लक्ष्य, अलीशान शराफू ने बचाई टीम की लाज

pakistan Namibia T20 world Cup 2026
Advertisment