PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 का लक्ष्य

PAK vs NAM: पाकिस्तान ने नामीबिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली.

PAK vs NAM: पाकिस्तान ने नामीबिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली.

author-image
Ashik Kumar
New Update
PAK vs NAM

PAK vs NAM Photograph: (AFP)

PAK vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मैच पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फहरान ने बनाए. उन्होंने टीम के लिए 100 रनों की शतकीय पारी खेली. अब नामीबिया अगर 200 रन बनाकर मैच जीत जाती है तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. फरहान के बल्ले से निकला ये शतक टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक है.

Advertisment

पाकिस्तान को मिली शानदार शुरुआत

नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए साहिबजादा फरहान और सैम अयूब आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 40 रन बनाए. टीम के पहला झटका अयूब के रूप में लगा, जब वो 12 बॉल में 2 चौकों के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके बाद कप्तान सलमान अली आगा ने साहिबजादा के साथ मिलकर टीम का स्कोर 12.1 ओवर में 107 तक पहुंचा. टीम को दूसरा झटका कप्तान सलामान के रूप में लगा, जब वो 32 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

साहिबजादा फरहान ने लगाई सेंचुरी

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 37 बॉल पर 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए. इसके बाद उन्होंने 57 बॉल में 11 चौके और 4 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर शतक ठोका. ये उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर और टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक है. इसके साथ ही ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक भी है. इस मैच में फरहान ने पाकिस्तान के लिए 100 रनों की नाबाद पारी खेली.

उनके अलावा टीम के लिए शादाब खान ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 22 बॉल में 1 चौके और 3 छक्कों के साथ 36 रनों की नाबाद पारी खेली. नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने 2 विकेट हासिल किए. तो वहीं कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें :PAK vs NAM: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, नामीबिया करेगी पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग-11

PAKISTAN CRICKET TEAM T20 world Cup 2026 Sahibzada Farhan
Advertisment