PAK vs ENG: क्या बारिश में धूल जाएगी पाकिस्तान की किस्मत? जानें मैच रद्द हुआ तो इंग्लैंड या पाक किसे होगा फायदा

PAK vs ENG: आज श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला वाला मैच क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा. आइए इस बारे में जानते हैं.

PAK vs ENG: आज श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला वाला मैच क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा. आइए इस बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
PAK vs ENG

PAK vs ENG Photograph: (AFP)

PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7:00 बजे से सुपर-8 का मुकाबला खेला जाने वाला है. पाकिस्तान ने सुपर-8 में अब तक अपना एक मैच खेला है, जो न्यूजीलैंड के साथ बारिश के चलते रद्द हो गया था. इसके साथ ही उसे 1 अंक से संतोष करना पड़ा था. अब इंग्लैंड के साथ होने वाले पाकिस्तान के इस मैच में अगर बारिश खलल डालती है. तो आइए इस मैच की वेदर रिपोर्ट के बारे में जानते हैं.  

Advertisment

मौसम रिपोर्ट 

श्रीलंका के पल्लेकेले के मौसम की बात करें तो इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमों को निराशा हाथ लग सकती है. इस मैच में पर बारिश का साया है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार दिन में पल्लेकेले में करीब 25% बारिश की संभावना है. इसके साथ ही लगभग 48% बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि रात में बारिश की संभावना सिर्फ 2% है. 

यहां पर 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 19 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है. पल्लेकेले में मैच के दौरान मौसम का ज्यादा असर मैच पर पड़ने की उम्मीद नहीं है. अब मैच के दौरान बारिश खेल बिगाड़ती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. अगर बारिश के चलते ये मैच रद्द हुआ तो इसका फायदा इंग्लैंड को होगा, जबकि पाकिस्तान लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा.

इंग्लैंड-पाकिस्तान के पास रिकॉर्ड सुधार करने का मौका

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपने आंकड़ों को और बेहतर करना चाहेंगे तो वहीं, पाकिस्तान के कप्तान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करना करना चाहेगी. इन दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ 3 मैच खेले हैं और तीनों मैच इंग्लैंड जीते हैं.

पाकिस्तान और इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक, शाहीन अफ़रीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे.

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ़्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद.

ये भी पढ़ें : PAK vs ENG: फिसड्डी पाक! इंग्लैंड के सामने टी20 में पाकिस्तान का निकल जाता है दम, देखिए दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

T20 world Cup 2026 weather report PAK vs ENG
Advertisment