PAK vs ENG: फिसड्डी पाक! इंग्लैंड के सामने टी20 में पाकिस्तान का निकल जाता है दम, देखिए दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

PAK vs ENG: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के सामने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फिसड्डी साबित हुई है. आज इंग्लैंड के पास इन रिकॉर्ड्स को और बेहतरन करने का मौका होगा.

PAK vs ENG: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के सामने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फिसड्डी साबित हुई है. आज इंग्लैंड के पास इन रिकॉर्ड्स को और बेहतरन करने का मौका होगा.

author-image
Ashik Kumar
New Update
PAK vs ENG

PAK vs ENG Photograph: (AFP)

PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला खेला जाने वाला है. आज शाम 7: 00 बजे से दोनों टीमों श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नजर आने वाली है. ये इन दोनों टीमों का सुपर-8 का दूसरा-दूसरा मुकाबला होने वाला है. पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखने उतरेगा. तो वहीं इंग्लैंड जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की टिकट लगभग पक्की करना चाहेगा. उससे पहले हम पाकिस्तान और इंग्लैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने वाले हैं.

Advertisment

इंग्लैंड के आगे टी20 क्रिकेट में निकली पाकिस्तान की दम

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 21 बार पाकिस्तान को धूल चटाई है. तो वहीं पाकिस्तान को टीम को सिर्फ 9 बार जीत नसीब हुई है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा रहा है. 

इंग्लैंड के आगे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान फिसड्डी

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं. यहां पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है. पाकिस्तान को 1 भी मैच में जीत नहीं मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 3 बार पाकिस्तान पर जीत दर्ज की है. अब इंग्लैंड अपने आंकड़ों को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 4-0 करना चाहेगी.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड ने हाईएस्ट स्कोर 185 बनाया है. जबकि पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हाईएस्ट स्कोर 147 है और लोएस्ट स्कोर 137 है. अब इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ अपने आंकड़े सुधाकर इसे और बेहतर करना चाहेगी. 

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: क्या बुमराह के साथ कप्तान सूर्या कर रहे नाइंसाफी? दिग्गज ने रोहित को याद कर बोली बड़ी बात

pakistan T20 world Cup 2026 PAK vs ENG
Advertisment