NZ vs SL: आज कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला

NZ vs SL: टी-20 विश्व कप 2026 में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच करो या मरो वाला मैच खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं कि इस मैच को कहां लाइव देख सकते हैं.

NZ vs SL: टी-20 विश्व कप 2026 में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच करो या मरो वाला मैच खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं कि इस मैच को कहां लाइव देख सकते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
NZ vs SL Live Streaming when will start new zealand vs sri lanka today match

NZ vs SL Live Streaming when will start new zealand vs sri lanka today match

NZ vs SL Live Streaming: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले खेले जा रहे हैं. आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलने वाला है. दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. जहां, श्रीलंका को सुपर-8 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी, वहीं न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धुल गया था. ऐसे में आज जीतने वाली टीम सुपर-8 की रेस में बनी रहेगी, तो वहीं हारने वाली टीम इससे बाहर हो जाएगी.

Advertisment

कितने बजे शुरू होगा मैच?

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच से पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.

कैसा है श्रीलंका में रिकॉर्ड?

श्रीलंका में NZ vs SL के बीच हुए 10 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड 5-4 से आगे है. इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में श्रीलंका में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के ऊपर न्यूजीलैंड की बढ़त साफ दिखाई देती है. इस मैच में श्रीलंका के लिए न्यूजीलैंड खतरा हो सकता है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दुनिथ वेल्लालेज, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, जनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, चरिथ असलांका, कुसल परेरा

न्यूज़ीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी फैन ने खोया आपा, लाइव मैच में जमकर हुई लड़ाई, हाथापाई का वीडियो वायरल

T20 World Cup NZ vs SL
Advertisment