इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी फैन ने खोया आपा, लाइव मैच में जमकर हुई लड़ाई, हाथापाई का वीडियो वायरल

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को मगंलवार को इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, इस मैच के दौरान मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के फैंस आपस में भिड़ते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को मगंलवार को इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, इस मैच के दौरान मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के फैंस आपस में भिड़ते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
England and Pakistan fans Fought

England and Pakistan fans Fought Photograph: (X/Jake Jeakings)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते मंगलवार पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को 2 विकेट से जीतकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया तो वहीं, पाकिस्तान की टीम इस हार के बाद सेमीफाइनल से बाहर होने की स्थिति में पहुंच गई है. इस मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के देखकर सभी क्रिकेट फैंस हैरान हैं. 

Advertisment

इंग्लैंड-पाकिस्तान के फैंस में हुई लड़ाई

इंग्लैंड और पाकिस्तान के मैच के दौरान के इस वीडियो में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का फैन लाइव मैच के दौरान अपना आपा खोता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में वो इंग्लैंड के एक फैंस के साथ लड़ाई करता हुआ देखा सकता है. इन दोनों ने बीच हाथापाई भी हुई, वीडियो की शुरुआत में पाकिस्तानी फैन इंग्लैंड के फैन की टी-शर्ट पकड़ा हुआ है.

श्रीलंकाई फैंस ने किया बीच-बचाव

इस दौरान मैदान में मौजूद श्रीलंकाई फैन और अन्य लोग मिलकर पाकिस्तानी फैन और इंग्लैंड के फैन को समझा रहे हैं. वो इन दोनों को अलग कर लड़ाई को शांत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन पाकिस्तानी फैंस गुस्से में आग-बबूला हो रहा है. वो इंग्लैंड के फैन को अपशब्द कहते हुए भी नजर आ रहा है. ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

पाकिस्तान पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड से मिली इस हार के बाद लगभग टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हो गए हैं. इस बात का दुख और इंग्लैंड से हारने का गुस्सा पाकिस्तानी फैन को इस हद तक ले आया होगा कि वो लड़ाई करने पर मजबूर हो गया. पाकिस्तान की टीम को अब अगर टॉप 4 में जगह बनानी है तो उसे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. इसके साथ ही एक बड़ी जीत अपने अंतिम मुकाबले में दर्ज करनी होगी.

ये भी पढ़ें :कप्तान सलमान आगा को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दिखाया नीचा, काबिलियत पर सवाल उठाते हुए दिया बड़ा बयान

pakistan T20 world Cup 2026 England and Pakistan fans Fought
Advertisment