कप्तान सलमान आगा को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दिखाया नीचा, काबिलियत पर सवाल उठाते हुए दिया बड़ा बयान

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद टीम के कप्तान सलमान अली आगा की जमकर आलोचना हो रही है. पूर्व पाक क्रिकेटर ने भी उन पर अब निशाना साधा है.

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद टीम के कप्तान सलमान अली आगा की जमकर आलोचना हो रही है. पूर्व पाक क्रिकेटर ने भी उन पर अब निशाना साधा है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Salman Ali Agha

Salman Ali Agha Photograph: (afp)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका में अपने सभी मैच खेल रही है. सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ गया. इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है. पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया पर टीम को और खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. 

Advertisment

पाकिस्तान टीम की जमकर हो रही आलोचना

इसी कड़ी में अब क्रिकेटर्स के नाम भी शुमार हो रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर टीम की हार के बाद जमकर आलोचना कर रहे हैं. लाइव टीवी पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज और सकलैन मुश्ताक आपस में भिड़ गए. तो वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कोच रह चुके मोहम्मद युसूफ ने कप्तान सलमान अली आगा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सलमान की काबिलियत पर सवाल उठाया है.

सलमान अली आगा पर भड़े मोहम्मद युसूफ

मोहम्मद युसूफ ने एक पर पोस्ट कर लिखा, 'सिर्फ तीन स्पेशलिस्ट बॉलर और 3 बैट्समैन के साथ भी पाकिस्तान मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाने में कामयाब रहा है. यह यकीन नहीं होता कि उस्मान खान, जिन्होंने इंडिया के खिलाफ जरूरी मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए थे, उन्हें इतना लेट लॉअर ऑर्डर में बैटिंग करने क्यों भेजा गया. कैप्टन सलमान अली आगा बॉलिंग नहीं कर रहे हैं और वह अचानक 'स्पेशलिस्ट बैट्समैन' कैसे बन गए हैं. यह एक राज है. इस सबके बीच साहिबजादा फरहान का शानदार परफॉर्मेंस बेकार चला गया'.

सलमान अली आगा का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन 

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 6 बॉल में 1 चौके के साथ 6 रन बनाए. वो लियाम डॉसन की बॉल पर जेमी ओवर्टन को कैच धमाकर पवेलियन लौट गए. उनके बल्ले से अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 12.00 की औसत और 136.36 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 60 रन निकले हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 38 रहा है. कप्तानी में भी सलमान बेरंग नजर आए हैं. ऐसे में उन पर सवाल उठना लाजमी है.

ये भी पढ़ें :'वो चूहों की तरह गायब हो जाते हैं'.. पाकिस्तान की हार पर भारतीय दिग्गज ने दिखाया उनके फैंस को आईना

Salman Ali Agha PAKISTAN CRICKET TEAM T20 world Cup 2026
Advertisment