/newsnation/media/media_files/2026/02/25/pakistan-2026-02-25-11-28-58.jpg)
Pakistan Photograph: (AFP)
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों बीते मंगलवार को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम की कलाई खुल गई क्योंकि इतना क्लोज आकर मैच में हार जाना प्रेशर सिचुएशन में पाकिस्तान की कमी को उजागर करता है. इस हार के साथ जहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सेमीफाइनल से बाहर होने की तलवार लटक गई है तो वहीं इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल चुका है. अब पाकिस्तान की इस हार पर भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान पाकिस्तानी फैंस को आईना दिखाया है.
इरफान पठान ने पाकिस्तानी फैंस को दिखाया आईना
इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पाकिस्तान की यह टीम प्रेशर को ठीक से हैंडल नहीं करती है. पाकिस्तान की मुश्किलों का बहुत कुछ लेना-देना उनके अपने ट्रोल मीडिया से भी है. वो सच में टीम को सपोर्ट नहीं करते हैं. वो लगातार उन पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालते रहते हैं. उनके लिए यह सब शीर्ष पर पहुंचने के बारे में है'.
इरफान ने आगे लिखा, 'जब इंडिया हारता है (जो कि बहुत कम होता है), तो वो इंडियन सोशल मीडिया टाइमलाइन पर छा जाते हैं, लेकिन जब उनकी अपनी टीम हारती है तो चूहों की तरह गायब हो जाते हैं और यहां तो हमें तब भी कोई फर्क नहीं पड़ता जब वो हमारे साथ नहीं खेलते. जब तक कि हम उस खास गेम पर काम नहीं कर रहे हों. आज भी पाकिस्तान गेम हार गया'.
This Pakistan’s team doesn’t handle pressure well. Pakstan struggles have a lot to do with their own troll media as well. They don’t genuinely support the team,they constantly put them under tremendous pressure. It’s all about “reach” for them.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 24, 2026
They flood Indian social media…
इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान को मिली हार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से हरा मिली. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 63 रन और इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक 100 रनों की शतकीय पारी खेली.
ये भी पढ़ें :पाकिस्तान का सेमीफाइनल से पूरी तरह पत्ता हुआ साफ या अभी भी टॉप-4 में बना सकता है जगह, जानिए पूरा समीकरण
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us