न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मैच अगर बारिश में धुला, तो पाकिस्तान तुरंत हो जाएगी टूर्नामेंट से बाहर, यहां समझिए पूरा समीकरण

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला अहम मुकाबला अगर बारिश के कारण रद्द होता है, तो क्या होगा? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला अहम मुकाबला अगर बारिश के कारण रद्द होता है, तो क्या होगा? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
NZ vs ENG weather update colombo weather during new zealand vs england match

NZ vs ENG weather update colombo weather during new zealand vs england match

NZ vs ENG: टी-20 विश्व कप 2026 का एक अहम मुकाबला आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला है, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जबकि दूसरे स्पॉट के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच जंग है. इसलिए न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच से ही पाकिस्तान की किस्मत का ही फैसला होने वाला है. मगर, सवाल उठता है कि यदि NZ VS ENG मैच बारिश में धुल जाता है, तो क्या होगा?

Advertisment

पाकिस्तान की किस्मत का होगा फैसला

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच पर पाकिस्तान की भी नजरें टिकी होंगी. बात ऐसी है कि यदि इस मैच में इंग्लैंड जीत जाता है तो पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का एक मौका होगा. वहीं अगर आज न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज करती है, तो पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो जाएगा और वो पूरी तरह सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक जाएगी.

कैसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम

आज रात कोलंबो में सिर्फ 3% ही बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला मैच प्रभावित हो सकता है. अहम मुकाबले के दौरान आसमान में बादल बने रहने की आशंका है. तापमान 31 से 24 डिग्री तक रह सकता है. हवा 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. 

बारिश हुई तो क्या होगा?

अंक तालिका पर गौर करें, तो इंग्लैंड की टीम ने तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और श्रीलंका की टीम एलिमिनेट हो चुकी है. अब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में है. लेकिन, अगर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मैच वॉशआउट होता है, तो कीवी टीम 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपने आप ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. चूंकि, उसके 2 मैच हो चुके हैं और उसके पास अभी 1 ही अंक है.

ये भी पढ़ें: आज NZ vs ENG मैच से होगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला, जानिए कहां LIVE देख सकेंगे ये अहम मुकाबला

NZ vs ENG
Advertisment