/newsnation/media/media_files/2026/02/27/eng-vs-nz-2026-02-27-13-59-19.jpg)
eng vs nz
NZ vs ENG: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहंचने की होड़ लगी हुई है. आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का एक अहम मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच के फैसले से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का भविष्य तो जुड़ा ही है. साथ ही साथ इस मैच पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भी नजरें होंगी, क्योंकि इसी से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में जीवित रहेगी या फिर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. तो आइए जानते हैं कि ये मैच कितने बजे से शुरू होगा और आप इसे कितने बजे से लाइव देख सकते हैं?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच से पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
Can New Zealand join England in the semi-finals of the #T20WorldCup? 👀
— ICC (@ICC) February 27, 2026
How to watch 👉 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/VW4dYeeqr0
कहां लाइव देख सकेंगे मैच?
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.
Who will join South Africa and England in the #T20WorldCup semi-finals? 🔥
— ICC (@ICC) February 27, 2026
More 👉 https://t.co/DAEHvrePfdpic.twitter.com/qA0Zi1YoN9
पाकिस्तान की किस्मत का होगा फैसला
इस मैच में अगर इंग्लैंड जीत जाता है तो पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का एक मौका होगा. वहीं अगर आज न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज करती है, तो पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो जाएगा और वो पूरी तरह सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक जाएगी.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसे बनाएगी जगह, बारिश के चलते रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज मैच तो कौन मारेगा टॉप-4 में एंट्री?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us