NZ vs ENG: आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मुकाबला करेगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला, जानिए मैच की पूरी डिटेल्स

NZ vs ENG: आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से पाकिस्तान की किस्मत का फैसला पूरी तरह से हो जाएगा. ये मैच कोलंबो में आज शाम को खेला जाने वाला है.

NZ vs ENG: आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से पाकिस्तान की किस्मत का फैसला पूरी तरह से हो जाएगा. ये मैच कोलंबो में आज शाम को खेला जाने वाला है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
England vs New Zealand

England vs New Zealand Photograph: (AFP)

NZ vs ENG: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच आज शाम 7:00 बजे से कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के इस मैच से पाकिस्तान की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा. आज साफ हो जाएगा कि पाकिस्तान आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी या उसके पास एक आखिरी मौका बचेगा, जहां वो कुछ चमत्कार कर टॉप-4 में जगह बना सके.

Advertisment

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच डिटेल्स

कब: मैच 49, शुक्रवार, 27 फरवरी, 2026, शाम 7:00 बजे 

कहां: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

इंग्लैंड न्यूजीलैंड मैच पर टिकी पाकिस्तान की किस्मत

इंग्लैंड की टीम ग्रुप-2 से पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम इस ग्रुप से सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है. न्यूजीलैंड की टीम अगर आज जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी. वहीं अगर न्यूजीलैंड हार जाती है तो पाकिस्तान के पास मौका होगा कि वो श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना पाए. न्यूजीलैंड के हारने की स्थिति में पाकिस्तान और उसके 3-3 अंक हो जाएंगे. ऐसे मे बेहतर रन रेट के आधार पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.

पिच रिपोर्ट

कोलंबो आर. प्रमेदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स को मदद करती है. यहां पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए पहले पिच पर सेट होना पड़ता है. उसके बाद वो बड़ी पारी खेल सकते हैं. यहां छक्के-चौके लगाना इतना आसान नहीं होता. नई बॉल से यहां पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. इस पिच पर गेंद फंसकर आती है, जिससे बल्लेबाजों को दिक्कत होती है.

वेदर रिपोर्ट

एक्यूवेदर के अनुसार आज कोलंबो का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां पर ह्यूमिडिटी 75 प्रतिशत होगी. इसके साथ ही हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती है. आज कोलंबो में बारिश होने की उम्मीद सिर्फ 15% है. ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है.

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अब तक 27 टी20 मैच खेले हैं. इन 27 मैचों में से इंग्लैंड ने 16 जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड 10 बार जीता है. इन दोनों के बीच 1 मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ.

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन/रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन/जैकब डफी

ये भी पढ़ें :IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे मैच में बने 6 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड भी हुआ ध्वस्त

T20 world Cup 2026 NZ vs ENG
Advertisment