IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे मैच में बने 6 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड भी हुआ ध्वस्त

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में कुल 6 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. इस मुकाबले को भारत ने 72 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी है.

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में कुल 6 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. इस मुकाबले को भारत ने 72 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
ind vs zim

ind vs zim Photograph: (afp)

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच बीते गुरुवार को हाई स्कोरिंग मैच हुआ. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 48वें मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 257 का लक्ष्य दिया और 184 पर रोककर 72 रनों से मुकाबला जीत लिया. चेन्नई में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार खेल दिया. इस मैच में 6 रिकॉर्ड बने और पुराने रिकॉर्ड टूटे. वो रिकॉर्ड कौन से हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं.

Advertisment

1 - भारत और जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाली टीम बन गए हैं. भारत ने इस मैच में 256 रन बनाए, जबकि इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 184 रन बनाए.

टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा मैच का टोटल

  • 459 साउथ बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
  • 440 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026
  • 418 भारत बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
  • 413 वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, जोबर्ग 2007


2 - इसके साथ ही भारत के द्वारा बनाया गया 256/4 रनों का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बन गया है. 260/6 श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 2007 में बनाया था जो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टोटल

  • 260/6 श्रीलंका बनाम केन्या, जोबर्ग 2007
  • 256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे,चेन्नई 2026
  • 254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
  • 235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो SSC 2026
  • 230/8 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े 2016

3 - भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए इस मैच में टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं. इस मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 28 छक्के लगाए. इसमें से 17 छक्के इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से लगाए गए जबकि 11 छक्के जिम्बाब्वे ने लगाए.

भारत-जिम्बाब्वे मैच में लगे छक्के - 28 छक्के

  • इंडिया -17
  • जिम्बाब्वे - 11

4 - जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट के द्वारा बनाया गया 97* रन टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा पर्सनल स्कोर है. उनसे पहले 2010 में ब्रिजटाउन में क्रिस गेल के 98 रन भारत के खिलाफ बनाए थे. 

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर

  • ब्रायन बेनेट - 97*
  • क्रिस गेल - 98


5 - इस इनिंग में इंडिया ने 17 छक्के लगाए. ये टी20 वर्ल्ड कप की एक इनिंग में उनका सबसे ज्यादा छक्का हैं. इसके साथ ही 2024 में ग्रोस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 छक्कों के बाद आए हैं. इसके साथ ही इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है.

टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

  • नीदरलैंड बनाम आयरलैंड - 19 छक्के, 2014
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे- 17 छक्के, 2026 

6 - भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में शुरुआती 6 ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके द्वारा दिए गए 46 रन टी20 वर्ल्ड कप मैच के पहले दो ओवर में किसी बॉलर द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं.

ये भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, टी20 वर्ल्ड कप के बीच टूटा दुखों का पहाड़

T20 world Cup 2026 IND vs ZIM
Advertisment