/newsnation/media/media_files/2026/02/08/nz-vs-afg-2026-02-08-13-29-11.jpg)
NZ vs AFG Photograph: (x/ Afghanistan)
NZ vs AFG: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानी बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जब इस लक्ष्य का पीछा करने आए तो मुजीब के एक ही ओवर में दो गेंदों पर दो विकेट अफगानिस्तान को थमा बैठे. इससे टीम की रन चेज को बड़ा झटका लगा है.
मुजबी ने दो बॉल में दो विकेट लेकर किया कमाल
अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा ओवर लेकर आए. इस ओवर की शुरुआत दो बॉल पर उन्होंने दो रन दिए. मुजीब की तीसरी बॉल का सामना फिल एलन (1) कर रहे थे. इस बॉल पर उन्होंने एलन की गिल्लियां बिखेर दीं. इसके बाद क्रीज पर आए रचिन रविंद्र उनकी चौथी बॉल का सामना करते हुए क्लीन बोल्ड हो गए और उनकी गिल्लियां भी मुजीब ने हवा में उड़ा दीं. रविंद्र गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए.
Two in two and New Zealand are rattled! 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 8, 2026
A beauty from @Mujeeb_R88 beats the defence and cleans up Rachin for a golden duck - stumps hit, celebrations lit! 🙌🕺
Afghanistan dent the chase in style. 💪
ICC Men’s #T20WorldCup | #NZvAFG | LIVE NOW 👉 https://t.co/yo60Xej4AWpic.twitter.com/IpV2ievTyI
मुजीब ने न्यूजीलैंड को दिए बड़े झटके
इस ओवर में मुजबी ने 2 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उन्होंने 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 14/2 पर ला दिया. इसके बाद मुजीब ने दो ओवर और अब तक डाल लिए हैं, लेकिन वो कोई और विकेट हासिल नहीं कर पाए. उन्होंने 2 ओवर में अब तक 16 रन दे दिए हैं.
इस समय न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स 23 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 43 और टिम सिफर्ट 27 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 67 बॉल में 96 रनों की जरूरत है.
ये भी पढें :NZ vs AFG: गुलबदीन नायब ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 का लक्ष्य
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us