NZ vs AFG: गुलबदीन नायब ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 का लक्ष्य

NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मैच में जीत के लिेए 183 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए गुलबदीन नायब ने अर्धशतकीय पारी खेली.

NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मैच में जीत के लिेए 183 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए गुलबदीन नायब ने अर्धशतकीय पारी खेली.

author-image
Ashik Kumar
New Update
NZ vs AFG

NZ vs AFG Photograph: (X/Afghanistan)

NZ vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले फील्डिंग करने के लिए कहा. इसके बाद अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. टीम के लिए गुलबदीन नायब ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 183 रनों की जरूरत है.

Advertisment

फर्ग्यूसन ने दोनों ओपनर को किया चलता

इस मैच में अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 35 रन जोड़े. टीम को पहला झठका जादरान के रूप में लगा, जब वो 10 रन के निजी स्कोर पर लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर ग्लेन फिलिप्स को कैच थमा बैठे. इसके बाद टीम का दूसरा विकेट गुरबाज के रूप में गिरा वो 27 रन बनाकर फर्ग्यूसन का दूसरा शिकार बने. 

गुलबदीन नायब ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी

इसके बाद अफगानिस्तान की पारी को गुलबदीन नायब ने संभाला. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 150 के पार पहुंचा. गुलबदीन ने 29 बॉल में 2 चौके और 3 छ्क्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक लगाया. उन्होंने इस मैच में 35 बॉल में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के मौजूद थे. 

गुलबदीन के अलावा टीम के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 29, दरविश रसूली 20, अजमतुल्लाह उमरजई ने 14 और मोहम्मद नबी ने 10 रनों का योगदान दिया. वहीं न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मैट हेनरी, जैकब डफी, रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट हासिल किया. 

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी.

न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए किस दिन टीम के साथ जुड़ेगा ये खतरनाक ऑलराउंडर

Gulbadin Naib T20 world Cup 2026 NZ Vs Afg
Advertisment