T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दिखा ये नजारा, 2 बल्लेबाज एक ही पारी में हुए रिटायर आउट

New Zealand Super Smash League: टी20 क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही पारी में 2 बल्लेबाज रिटायर आउट हो गए हैं. यह न्यूजीलैंड सुपर स्मैश लीग में हुआ है.

New Zealand Super Smash League: टी20 क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही पारी में 2 बल्लेबाज रिटायर आउट हो गए हैं. यह न्यूजीलैंड सुपर स्मैश लीग में हुआ है.

author-image
Roshni Singh
New Update
New Zealand Super Smash League

New Zealand Super Smash League

New Zealand Super Smash League: न्यूजीलैंड सुपर स्मैश लीग में रविवार, 4 दिसंबर को नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स और ओटागो के बीच खेला गया मुकाबला टाई रहा. आटागो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे. जवाब में20 ओवरों में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम भी 166 रन ही बना सकी. खास बात यह रही कि नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम ने 2 बल्लेबाजों को रिटायर आउट कराया. बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब टी20 क्रिकेट मैच में एक ही पारी में 2 बल्लेबाज रिटायर आउट हुए हों. 

Advertisment

टी20 क्रिकेट में एक पारी में 2 बल्लेबाज हुए रिटायर आउट

टारगेट का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम के लिए केटाने क्लार्क और जो कार्टर ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन इनके आउट होने के बाद जेवियर बेल और जीत रावल ने क्रीज पर टिकने की कोशिश तो की, लेकिन दोनों काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों को रिटायर आउट करा दिया गया. रावल 28 गेंद पर 23 रन और बेल 13 गेंद पर सिर्फ 9 रन बनाए. बता दें कि जब बल्लेबाज अपनी मर्जी से पवेलियन लौटता है, तो उसे रिटायर आउट माना जाता है. 

मैच हुआ टाई

इसके बाद नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के कप्तान बेन पोमारे ने 10 गेंद पर 20 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 चौका और एक छक्का लगाया. वहीं स्कॉट कुगलेइन ने 12 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स 20 ओवरों में 166 रन ही बना सकी. इस तरह मैच टाई हो गया. 

मैक्स चु ने लगाया अर्धशतक

ओटागो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे. टीम के लिए मैक्स चु ने 42 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौका और एक छक्का शामिस रहा, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. वहीं जमाल टॉड ने 32 रन बनाए. इन खिलाड़ियों की बदौलत ओटागो की टीम 166 रन बना पाई.

यह भी पढ़ें:  IPL से बाहर किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने T20 में रच दिया इतिहास, ऐसे करने वाले बने दुनिया का पहला तेज गेंदबाज

T20 cricket
Advertisment