IPL से बाहर किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने T20 में रच दिया इतिहास, ऐसे करने वाले बने दुनिया का पहला तेज गेंदबाज

Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. वो अब टी20 में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं.

Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. वो अब टी20 में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर किए जाने के बाद चर्चा में हैं. इसी बीच मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वो अब टी20 में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के वहाब रियाज को पीछे छोड़ दिया है. 

Advertisment

मुस्तफिजुर रहमान बने T20 में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

मुस्तफिजुर रहमान अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. मुस्तफिजुर ने 315 टी20 मैचों में 400 विकेट पूरे किए हैं. जबकि पाकिस्तान के वहाब रियाज ने 335 मैचों में 400 विकेट लेने का कारनामा किया था. मुस्तफिजुर टी20 क्रिकेट में अब तक 6 बार 4 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. जबकि 4 बार 5 विकेट हॉल लिया है. उन्होंने 7.43 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है.

मुस्तफिजुर ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ये उपलब्धि हासिल किया है. रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए सिलहट टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुस्तफिजुर ने अपने 4 ओवर में कुल 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने ये बड़ा कीर्तिमान बनाया है. 

बांग्लादेश के लिए दूसरे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं मुस्तफिजुर रहमान

मुस्तफिजुर रहमान अब बांग्लादेश के लिए 400 टी20 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. पहले नंबर पर स्पिनर शाकिल अल हसन हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 507 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में दुनिया के सिर्फ 11 गेंदबाजों ने 400 विकेट के आंकड़े को छूआ है.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 508 मैचों में कुल 687 विकेट हासिल किए हैं. जबकि वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 582 मैच खेलते हुए कुल 631 विकेट चटकाए हैं. जबकि 609 विकेट के साथ सुनील नरेन तीसरे नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: पहले वनडे का हिस्सा नहीं बनते हैं श्रेयस अय्यर, तो बदल जाएगा टीम इंडिया का स्क्वाड, सामने आई रिपोर्ट

mustafizur rahman
Advertisment