न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका, इंजरी की वजह से स्टार खिलाड़ी बाहर

NZ vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. कीवी टीम की स्टार बल्लेबाज स्टार बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर कंधे में चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गईं हैं.

NZ vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. कीवी टीम की स्टार बल्लेबाज स्टार बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर कंधे में चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गईं हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Georgia Plimmer

Georgia Plimmer Photograph: (AFP)

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा धटका लगा है. न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर इंजरी की वजह से पूरे सीरीज से बाहर हो गई हैं. जॉर्जिया प्लिमर को कंधे में चोट लगी है. उन्हें यह चोट जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान ट्रेनिंग करते वक्त लगी थी, जिसके बाद वो दूसरा और तीसरा टी20 मैच नहीं खेल पाई थी. हालांकि न्यूजीलैंड ने इस सीरीज टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया. 

Advertisment

जॉर्जिया प्लिमर बाहर, बेला जेम्स को मिला मौका

जॉर्जिया प्लिमर की जगह युवा खिलाड़ी बेला जेम्स को वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में बरकरार रखा गया है. बेला जेम्स को तीसरे टी20 मैच से पहले जॉर्जिया के कवर के रूप में वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया था. बेला जेम्स ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद वो पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का भी हिस्सा थीं. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने कहा कि जॉर्जिया प्लिमर हमारे टॉप ऑर्डर की अहम प्लेयर हैं और टीम में वो जो उर्जा लाती हैं, वो हमारे के लिए बहुमूल्य है. उनका यह सीरीज से बाहर होना निराशाजनक है. जेम्स एक शानदार खिलाड़ी हैं और करीब 100 लिस्ट-ए मैच खेल चुकी हैं. ऐसे में उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद होगा. 

न्यूजीलैंड ने 2 अनकैप्ड प्लेयर्स को किया स्क्वाड में शामिल

न्यूजीलैंड ने अपने वनडे स्क्वाड में ऑफ स्पिनर नेंसी पटेल और विकेटकीपर-बल्लेबाज इजी शार्प को भी शामिल किया है. इन दोनों खिलाड़ियों का अब तक वनडे डेब्यू नहीं हुआ है. नेंसी पटेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 विकेट चटकाई थीं. वहीं इजी शार्प ने 2 टी20 मैचों में कुल 40 रन बनाई थीं. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वाड: अमेलिया केर (कप्तान), इसाबेला गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉलील इंग्लिस, बेला जेम्स, जेस केर, एम्मा मैकलियोड, रोजमेरी मेयर, नेंसी  पटेल, मॉली पेनफोल्ड, इजी शार्प (विकेटकीपर).

यह भी पढ़ें:  SA vs NZ Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप में कितनी बार हुई है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसा है रिकॉर्ड

IND vs ZIM
Advertisment