T20 World Cup 2026 से पहले स्टार प्लेयर हुआ चोटिल, इस टीम की बढ़ गई है मुश्किलें

Lockie Ferguson Injury: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उनके वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है.

Lockie Ferguson Injury: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उनके वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Lockie Ferguson Injury

Lockie Ferguson Injury

Lockie Ferguson Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में सभी टीमें जुट गई हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगी. इसी बीच न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल हो गए हैं. उन्हें ILT20 लीग के दौरान चोट लगी है. जिसके बाद उनका अब टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है.

Advertisment

ILT20 लीग ले बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन

इंटरनेशनल लीग टी20 में लॉकी फर्ग्यूसन डेजर्टवाइपर्स टीम का हिस्सा थे. इस लीग में एमआई एमिरेट्स के खिलाफ मैच खेलते हुए लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल हुए हैं. उनकी पिंडली में चोट लगी है, जिसकी वजह से वो अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए और लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे. इसके बाद वो लीग से बाहर हो गए. उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी सैम करन को दे दी गई.

लॉकी फर्ग्यूसन की चोट ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की टेंशन

लॉकी फर्ग्यूसन को ILT20 के बाद बीबीएल में खेलना था. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के टीम के साथ भारतीय दौरे पर टी20 सीरीज के लिए आना था, लेकिन अब उनकी इंजरी ने न्यूजीलैंड टीम की टेंशन बढ़ा दी है. अब टी20 वर्ल्ड कप में लॉकी फर्ग्यूसन खेलेंगे या नहीं इसे लेकर भी सस्पेंस खड़ा हो गया है. अगर वो टूर्नामेंट से पहले फिट नहीं हो पाते हैं, तो ये न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ा झटका होगा. 

8 फरवरी को पहला मैच खेलेगी न्यूजीलैंड की टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है. इस ग्रुप में न्यूजीलैंड के अलावा साउथ अफ्रीका, यूएई, अफगानिस्तान और कनाडा को रखा गया है. न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में इअपना पहला मैच 8 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ ODI सीरीज से पहले इस टूर्नामेंट में खेलेंगे श्रेयस अय्यर, इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे उपकप्तान

Lockie Ferguson Injury Lockie Ferguson
Advertisment