SA vs NZ Semi-final: सेमीफाइनल में फिन एलन का शतक, T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा

SA vs NZ Semi-final: न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

SA vs NZ Semi-final: न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

author-image
Roshni Singh
New Update
SA vs NZ Semifinal

SA vs NZ Semifinal Photograph: (AFP)

SA vs NZ Semi-final: न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने 169 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवरों में सिर्फ एक विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने ऐतिहासक शतक लगाया.  

Advertisment

टिम साईफर्ट और फिन एलन ने दिलाई थी न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत

साउथ अफ्रीका के दिए 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर टिम साईफर्ट और फिन एलन ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को हावी नहीं होने दिया. हालांकि शुरू में साउथ अफ्रीकी ने कुछ कैच छोरे जो उनके लिए खतरनाक साबित हुआ और न्यूजीलैंड ने आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया. 

टिम साईफर्ट ने लगाया अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने 117 रनों के स्कोर पर एकमात्र विकेट गंवाया. कगिसो रबाडा ने टिम साईफर्ट को आउट किया. टिम साईफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं रचिन रवींद्र 11 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे. 

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने फिन एलन

फिन एलन ने इस सेमीफाइनल मैच में ऐतिहासिक पारी खेली है. फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों पर शतक जड़ दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज शतक है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में शतक लगाने वाले फिन एलन पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस सेमीफाइनल मैच में फिन एलन ने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 8 छक्का निकला. 

दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेगी न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम पहुंची थी. तब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब न्यूजीलैंड अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी से सिर्फ एक कदम दूर है. अब देखने वाली बात होगी कि फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना भारत और न्यूजीलैंड में से किस टीम से होता है. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होगी. 

ऐसी रही साउथ अफ्रीका की पारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया.. टीम के लिए ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने सबसे 30 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहा. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस 27 गेंद पर 34 रन बनाए. ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कप्तान मार्कराम ने 18 रन बनाए. वहीं न्यूजीलैंड के मैट हैनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. जबकि जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन को 1-1 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले मुंबई में कहां पहुंचे अभिषेक शर्मा-ईशान किशन और अक्षर पटेल, वीडियो आया सामने

Finn Allen SA Vs NZ
Advertisment