/newsnation/media/media_files/2026/02/17/nep-vs-scot-2026-02-17-18-29-30.jpg)
NEP vs SCOT Photograph: (ICC)
NEP vs SCOT: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है. नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नेपाल ने इस टूर्नामेंट में पहली हार टॉस जीता. अब स्कॉटलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. बता दें कि नेपाल और स्कॉटलैंड दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी हैं.
नेपाल की प्लेइंग 11 में हुआ एक बदलाव
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, "विकेट 4-4 ओवरों तक मुश्किल रहा है, चुनौती कठिन है, लेकिन हम इसका फायदा उठा सकते हैं. पहले ओवर का सामूहिक रूप से पूरा फायदा उठाना होगा. हमने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उसके बाद उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे. अच्छी साझेदारी चाहिए." नेपाल ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
नेपाल की प्लेइंग 11: ऑर्केस्ट्रा शेख (विकेटकीपर), कुशल भुरटेल, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलसन झा, सोमपाल कामली, संदीप जोरा, नंदा यादव, संदीप लामिछाने.
स्कॉटलैंड की प्लेइंग 11: जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.
We'll be batting first against Nepal at the Wankhede Stadium 👊#T20WorldCuppic.twitter.com/RtAeTKcJ8a
— Cricket Scotland (@CricketScotland) February 17, 2026
नेपाल और स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप से हो गए हैं बाहर
नेपाल और स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी में रखा गया था. दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है. इनके ग्रुप से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. बता दें कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था. स्कॉटलैंड की टीम बांग्लादेश के शेड्यूल पर इस टूर्नामेंट में खेल रही है. नेपाल और स्कॉटलैंड दोनों टीमों टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना आखिरी मैच खेल रही हैं.
यह भी पढ़ें: ZIM vs IRE: बिना एक भी गेंद खेले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, सुपर-8 में बनाई जगह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us