NEP vs ITA: इटली के सामने निकला नेपाल के बल्लेबाजों का दम, 123 पर टीम हुई ढेर, क्रिशन कलुगामागे ने लिए 3 विकेट

NEP vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मैच में नेपाल ने इटली को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मैच में नेपाल की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया.

NEP vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मैच में नेपाल ने इटली को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मैच में नेपाल की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया.

author-image
Ashik Kumar
New Update
NEP vs ITA

NEP vs ITA Photograph: (X/CAN)

NEP vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मैच नेपाल और इटली के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीता और नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए हैं. टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया. अब इस मैच को जीतने के लिए इटली को 124 रनों की जरूरत है. 

Advertisment

खराब रही नेपाल की शुरुआत

इस मैच में नेपाल के लिए कुशल भुर्टेल और आसिफ शेख पारी की शुरुआत करने के लिए आए. कुशल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए तो वहीं आसिफ ने 20 रनों की पारी खेली. टीम के लिए कप्तान रोहित पौडेल ने 23 रनों का योगदान दिया. दीपेंद्र सिंह ऐरी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. 

आरिफ शेख ने बनाए 27 रन 

इन बल्लेबाजों के अलावा टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन आरिफ शेख ने बनाए. उन्होंने 24 बॉल में 3 चौकों के साथ 27 रनों की पारी खेली और टीम के इस मैच में टॉप स्कोरर रहे. करन केसी ने 18 रनों का योगदान दिया. इटली के लिए बेन मैनेंटी ने 2 और क्रिशन कलुगामागे ने 3 विकेट हासिल किए.

नेपाल और इटली की प्लेइंग-11

नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी.

इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेट कीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन.

ये भी पढ़ें :T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान का इतनी बार हुआ सामना, जानिए किसने कितनी बार जीता मैच

T20 world Cup 2026 NEP vs ITA
Advertisment