/newsnation/media/media_files/2026/02/12/nep-vs-ita-2026-02-12-17-45-19.jpg)
NEP vs ITA Photograph: (icc)
NEP vs ITA:नेपाल को इटली ने मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मैच में 10 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए हैं. इटली ने 124 रनों के लक्ष्य को 10 विकेट बाकी रहते हुए हासिल कर जीत दर्ज कर ली. ये उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है.
इटली के दो भाईयों ने मचाई तबाही
नेपाल से जीत के लिए मिले 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए इटली की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए एंथनी मोस्का और जस्टिन मोस्का आए. इन दोनों भाईयों ने मिलकर टीम के लिए शतकीय साझेदारी की और शानदार खेल दिखाया. इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बेहतरीन खेल दिखाया.
Justin Mosca with a brilliant half-century against Nepal 👏 🇮🇹
— ICC (@ICC) February 12, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup
📝: https://t.co/ulPg6AgfVjpic.twitter.com/f3LJpnBid3
एंथनी मोस्का ने 28 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि जस्टिन मोस्का ने 37 बॉल में हाफ सेंचुरी बनाई. एंथनी ने 37 बॉल में 3 चौके और 6 छक्कों के साथ 62 रनों की नाबाद पारी खेली. तो वहीं जस्टिन ने 44 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 60 रनों की नाबाद पारी खेली. इन दोनों भाईयों ने मिलकर 124 रनों की साझेदारी की जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की भाईयों द्वारा की गई सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है.
A fine fifty for Anthony Mosca as Italy close in on a win against Nepal 👊
— ICC (@ICC) February 12, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup
📝: https://t.co/ulPg6AgfVjpic.twitter.com/LDqVkeoU2y
नेपाल के बल्लेबाजों का नहीं चला बल्ला
इससे पहले नेपाल के लिए आसिफ शेख ने 20 रनों की पारी खेली. टीम के लिए कप्तान रोहित पौडेल ने 23 रनों का योगदान दिया. दीपेंद्र सिंह ऐरी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन आरिफ शेख ने बनाए. उन्होंने 24 बॉल में 3 चौकों के साथ 27 रनों की पारी खेली और टीम के इस मैच में टॉप स्कोरर रहे. करन केसी ने 18 रनों का योगदान दिया. इटली के लिए बेन मैनेंटी ने 2 और क्रिशन कलुगामागे ने 3 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : NEP vs ITA: इटली के सामने निकला नेपाल के बल्लेबाजों का दम, 123 पर टीम हुई ढेर, क्रिशन कलुगामागे ने लिए 3 विकेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us