DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स टॉस जीतकर पहले करेगी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में 4 बदलाव के साथ उतरी मुंबई इंडियंस

DC vs MI WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किया है.

DC vs MI WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
DC vs MI WPL 2026

DC vs MI WPL 2026 Photograph: (X/WPL)

DC vs MI WPL 2026: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. वहीं मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 में 4 बदलाव के साथ उतरी है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन 5-5 मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस को 2 मैचों में हार और 3 मैचों में जीत मिली है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 4 मैचों में हार मिली है. जबकि एक मैच में जीत मिली है.

Advertisment

पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर क्या बोलीं जेमिमा

जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले पर कहा कि लाइट्स में गेंद ज्यादा स्किड करती है. इससे ओस में मदद मिलती है, क्योंकि गेंद नीचे रह रही है. उन्होंने कहा कि प्लेइंग 11 में मिन्नू मणि की जगह दीया यादव को शामिल किया गया है. वह 16 साल की हैं, लेकिन गेंद को मैदान के बाहर मार सकती हैं. 

प्लेइंग 11 में 4 बदलाव के साथ उतरी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रहा कि अगर मैं टॉस जीतती, तो गेंदबाजी ही करती. पिछले 2 मैचों में हम अपना बेस्ट नहीं दे पाए, इसलिए उम्मीद है कि आज हम बेहतर करेंगे. हमने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किया है. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (सेमाना), जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लॉरा वोल्वार्ड्ट, मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, दीया यादव, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), हेलेल मैथ्यूज, एस सजना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नट साइवर-ब्रंट, निकोला केरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा. 

यह भी पढ़ें:  सूर्यकुमार यादव ने बता दिया कि नंबर-3 पर कौन करेगा बैटिंग, श्रेयस अय्यर का पत्ता कटना तय

DC vs MI WPL 2026
Advertisment