Mumbai Indians : रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर भारी बवाल, MI ने गंवाए 5 लाख से ज्यादा फोलोअर्स

Mumbai Indians : रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस काफी भड़के हुए हैं. इसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है. MI ने सोशल मीडिया पर 5 लाख से ज्यादा फोलोअर्स गंवा दिए हैं.

Mumbai Indians : रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस काफी भड़के हुए हैं. इसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है. MI ने सोशल मीडिया पर 5 लाख से ज्यादा फोलोअर्स गंवा दिए हैं.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
Rohit Sharma

Rohit Sharma( Photo Credit : Social Media)

Mumbai Indians Social Media : मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए कप्तान चुना है जो फैंस को पसंद नहीं रास नहीं आ रहा है. अब मुंबई इंडियंस के फैंस अपने-अपने तरीके से टीम का विरोध कर रहे हैं. फैंस इस बात से काफी गुस्से में हैं कि मुंबई की टीम ने अचानक से हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी. मुंबई ने उस रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया जिन्होंने टीम को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया. सोशल मीडिया पर इसका गुस्सा साफ नजर आ रहा है. एक्स पर #ShameOnMI लगातार ट्रेंड कर रहा है. मुंबई इंडियंस को रोहित की वजह से ही भारी फैन फॉलोइंग मिली है.

Advertisment

इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स घटे

रोहित शर्मा के चाहने वाले अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाए हैं कि मुंबई ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया है. इसे लेकर फैंस काफी भड़के हुए हैं. Mumbai Indians के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा जाने का असर दिख रहा है. हार्दिक को कप्तान बनाए जाने समय मुंबई के इंस्टाग्राम पर 13.2 मिलियन फॉलोअर्स थे. अभी 24 घंटे का समय भी नहीं हुआ है और मुंबई के फॉलोअर्स 12.7 मिलियन हो गए हैं. एक्स पर भी 8.6 मिलियन से मुंबई के फॉलोअर्स 8.2 मिलियन ही रह गए हैं. फैंस का गुस्सा देखकर अभी और भी फॉलोअर्स घंटे की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Mumbai Indians Captain : मुंबई इंडियंस के सामने Hardik Pandya ने रखी थी कप्तान बनने की शर्त! हुआ बड़ा खुलासा

वहीं सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें फैंस MI की जर्सी और कैप जलाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ और फैंस Mumbai Indians की जर्सी को कूड़े में डाल रहे हैं. इसके अलावा फैंस MI की सोशल मीडिया आकाउंट को भी ऑनफोलो कर रहे हैं. एक वीडियो में फैन ने मुंबई इंडियंस की जर्सी को टांगा और उसमें आग लगा दी. वीडियो पर कैप्शन में लिखा गया, 'आप इसी के हकदार हैं मुंबई इंडिंयस.'

मुंबई इंडियंस Mumbai Indians Social media followers Mumbai Indians Social media IPL 2024 mumbai-indians rohit sharma news mi cricket news in hindi sports news in hindi Rohit Sharma hardik pandya मुंबई इंडियंस फोलोअर्स mi captain रोहित शर्मा
Advertisment