धोनी ने पेट्स के साथ मनाया बर्थडे, 1.29 मिनट का VIDEO जीत लेगा आपका दिल

MS Dhoni Birthday Video : 42वां बर्थडे एमएस धोनी ने किसके साथ मनाया? इस वीडियो में आप भी देखें...

author-image
Sonam Gupta
एडिट
New Update
MS Dhoni Birthday Video

MS Dhoni Birthday Video ( Photo Credit : Social Media)

MS Dhoni Birthday Video : 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया. सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने माही को बर्थडे विश किया. वहीं भारत के कई शहरों में फैंस ने अलग-अलग अंदाज में थाला के बर्थडे को सेलिब्रेट किया. मगर, अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप खुद देख सकते हैं की माही ने अपना बर्थडे किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने पेट्स के साथ मनाया है. 

Advertisment

धोनी ने पेट्स क साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने तो उनके बर्थडे को खास बनाने की हर संभव कोशिश की. मगर, माही ने खुद अपना बर्थडे इतनी सादगी से मनाया है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. जी हां, रांची वाले घर से माही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पेट्स के साथ केक कटिंग करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वह बारी-बारी से उन्हें केक खिला रहे हैं और फिर खुद खा रहे हैं. 1 मिनट 29 सेकेंड के इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है और जमकर वायरल हो रही है.

आपको बता दें, सोशल मीडिया से दूर रहने वाले माही ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे का ये वीडियो शेयर किया है और 115 दिन बाद उन्होंने अपने इंस्टा पर कोई वीडियो पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ें : GOOD NEWS : अधिकारी ने बताया, ऋषभ पंत 100% फिट होकर कब करेंगे वापसी ?

हाथ हिलाकर कहा था फैंस का शुक्रिया

एमएस धोनी के बर्थडे पर फैंस रांची वाले घर के बाहर पहुंचकर उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे. तभी माही ने अपने घर की छत पर जाकर हाथ हिलाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया. इसका वीडियो सामने आया, मगर वीडियो इतनी दूर से बनाया गया था की सब धुंधला दिख रहा था. मगर दावा किया जा रहा है की वह शख्स माही ही हैं. बताते चलें, 7 जुलाई को माही 42 साल के हो चुके हैं और उम्मीद है की वह आईपीएल 2024 में भी खेलते नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें : MS Dhoni Net Worth : सैकड़ों तरीकों से करते हैं कमाई, टोटल इनकम उड़ा देगी आपकी नींद

एमएस धोनी Ranchi farmhouse celebration MS Dhoni birthday celebration MS Dhoni MS Dhoni Birthday Video MS Dhoni 42nd birthday Viral Video धोनी और पेट्स धोनी ने पेट्स के साथ बर्थडे मनाया MS Dhoni pet dogs
      
Advertisment