MS Dhoni Birthday: 42 साल के हुए धोनी, लगातार जारी है मिडास टच

MS Dhoni Birthday: 42 साल के हुए धोनी, लगातार जारी है मिडास टच

MS Dhoni Birthday: 42 साल के हुए धोनी, लगातार जारी है मिडास टच

author-image
Shubham Upadhyay
एडिट
New Update
ms dhoni birthday today special legend msd turn 42

ms dhoni birthday today special legend msd turn 42( Photo Credit : Twitter)

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व और करिश्माई कप्तान धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस सफल कप्तान ने अपनी कप्तानी में ना जाने कितने मौके भारत देश को खुश होने के दिए हैं. आज धोनी के फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है. पूरे देश में धोनी के जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह है. सोशल मीडिया पर धोनी का जन्मदिन टॉप पर ट्रेंड कर रहा है. और करे क्यों भी ना, धोनी महान कप्तान जो हैं. पूरे देश का सपना धोनी ने साल 2011 में पूरा किया था.

Advertisment

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Birthday : दुनियाभर में हैं धोनी के दीवाने, लेकिन माही इस एक्टर के हैं फैन, नहीं पता तो जान लीजिए

साल 2004 से शुरू हुआ था सफर

धोनी का टीम इंडिया के साथ तो क्रिकेट का सफर साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था. पर कप्तानी धोनी ने साल 2007 के टी20 विश्व कप में संभाली थी. तब किसी ने नहीं सोचा था कि लंबे बालों वाला ये कप्तान जब वापस आएगा, तब पूरे देश के लिए हीरो बन जाएगा. हालांकि हीरो तो धोनी पहले ही बन चुके थे. पर सुपर हीरो बनने की बारी थी.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Birthday : दुनियाभर में हैं धोनी के दीवाने, लेकिन माही इस एक्टर के हैं फैन, नहीं पता तो जान लीजिए

साल 1983 के बाद साल 2011 की बारी

29 साल एक कप के लिए पूरे देश ने इंतजार किया. साल 2011 में टीम जब धोनी की कप्तानी में भारत में विश्व कप खेल रही थी, तो सभी को कप्तान धोनी पर विश्वास था कि टी20 विश्व कप के जैसे ये खिलाड़ी चमत्कार कर सकता है. और हुआ भी वही. टीम के लिए चमत्कार धोनी और पूरी टीम की मेहनत से हुआ. इसलिए जब भी 7 जुलाई आती है तो धोनी फैंस के लिए या फिर यूं कहें क्रिकेट के फैंस के लिए एक अलग ही माहौल बनता है.

MS Dhoni MS Dhoni birthday MS Dhoni turns 42 MS Dhoni's birthday MS Dhoni birthday wishes Happy Birthday MS Dhoni
      
Advertisment