T20 World Cup के इतिहास में भारत के किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट, देखें लिस्ट

T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए अब तक किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. आज हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं.

T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए अब तक किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. आज हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 world cup

T20 world cup Photograph: (x/Ravichandran Ashwin)

T20 World Cup : आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 7 दिनों का समय बाकी है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आने वाले शनिवार से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है. इस टूर्नामेंट में इंडिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड मजबूत और ट्रॉफी की प्रबल दावेदार टीमों के रूप में उतरने वाली हैं.

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो इसमें तेज गेंदबाजों और स्पिन गेंदबाजों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा है. तो आइए हम आज आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताते हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1 - रविचंद्रन अश्विन - इंडियन क्रिकेट टीम पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 2012 से लेकर 2022 तक टी20 वर्ल्ड कप में 24 मैच खेले हैं और कुल 32 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान 4/11 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है. 

2 - अर्शदीप सिंह - भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने हुए हैं. अर्शदीप ने 2022-2024 में अब तक कुल 14 मैच खेले हुए हैं. इस दौरान उन्होंने 27 विकेट चटकाए हैं. उनके बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/9 रहा है. 

3 - जसप्रीत बुमराह -  टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में 2016 से लेकर 2024 तक कुल 18 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 26 विकेट हासिल किए हैं. बुमराह का बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/7 हैं. 

4 - हार्दिक पांड्या - भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जो अपने गेंदों से बल्लेबाजों को पवेलियन भेजते हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं. हार्दिक ने 2016 से लेकर 2024 तक 24 टी20 मैचों में 24 विकेट लिए हैं. उनका गेंद के साथ बेस्ट प्रदर्शन 3/20 रहा है.

5 - रविंद्र जडेजा - इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. जडेजा ने 2009 से लेकर 2024 तक कुल 30 मैच खेले हैं और 22 विकेट हासिल किए हैं. 

ये भी पढ़ें : भारतीय कप्तान जिसने एशिया में रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो आज तक कोई दूसरा नहीं कर पाया

T20 World Cup Arshdeep Singh Most Wickets
Advertisment