ये हैं टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-3 पर रहे संजू सैमसन

T20 World Cup 2026 के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती. आइए जानते हैं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से रहे...

T20 World Cup 2026 के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती. आइए जानते हैं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से रहे...

author-image
Sonam Gupta
New Update
most runs in t20 world cup 2026 sanju samson is on number 3

संजू सैमसन ईशान किशन Photograph: (Image Source: X/BCCI)

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज कर ली है. भारत की इस जीत ने 140 करोड़ भारतवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है. टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी भारतीय खिलाड़ी ही रहा. मगर, क्या आपको मालूम है कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किसने किया? आइए टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में जानते हैं...

Advertisment

5- फिन एलेन

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. फिन एलेन ने 9 मुकाबलों की 8 पारियों में 49.66 के औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 1 अर्धशतक लगाया.

4- ईशान किशन

इस लिस्ट में भारतीय स्टार बल्लेबाज ईशान किशन का नाम चौथे नंबर पर आता है. ईशान ने 9 मुकाबलों की 9 पारियों में 35.22 के औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए. ईशान ने भी इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक लगाए और भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

3- संजू सैमसन

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम है. संजू ने टूर्नामेंट में 5 मैचों की 5 पारियों में 199.37 की स्ट्राइक रेट और 80.25 के औसत से 321 रन बनाए. इस दौरान संजू ने 3 अर्धशतक लगाए और ये तीनों ही फिफ्टी अहम मुकाबलों में आई, जब भारत को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

2- टिम सीफर्ट

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट दूसरे नंबर पर हैं. कीवी ओपनर ने 9 मैचों की 8 पारियों में 46.57 के औसत और 166.32 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले.

1- साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 7 मुकाबलों की 6 पारियों में 160.25 की स्ट्राइक रेट और 76.60 के औसत से 383 रन बनाए. इस दौरान साहिबजादा ने 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए. 

ये भी पढ़ें: चैंपियन टीम इंडिया हुई मालामाल, सुपर-8 से बाहर हुई पाकिस्तान को भी मिले करोड़ों, जानिए किसे मिली कितनी प्राइज मनी

ishan-kishan Sahibzada Farhan sanju-samson T20 world Cup 2026
Advertisment