ये हैं इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, टॉप-5 में शामिल हैं मौजूदा टीम के 2 धाकड़ बल्लेबाज

Most T20I Runs Against England: आइए जानते हैं कि T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स कौन से हैं? टॉप-5 में हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है.

Most T20I Runs Against England: आइए जानते हैं कि T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स कौन से हैं? टॉप-5 में हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
team india

भारतीय क्रिकेट टीम Photograph: (Image Source: X/BCCI)

Most T20I Runs Against England: टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होने वाला है. इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. मगर, क्या आप उन बल्लेबाजों का नाम जानते हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं... क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए...

Advertisment

विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर का नाम है विराट कोहली. रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 32.20 के औसत और 143.75 की स्ट्राइक रेट से 644 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धसशतक आए.

रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-2 पर रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 16 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 139.82 की स्ट्राइक रेट और 35.92 के औसत से 467 रन बनाए हैं. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए.

3- हार्दिक पांड्या

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम आता है. हार्दिक ने 2017 से अब तक 20 मुकाबलों में 18 पारियों में 29.57 के औसत और 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं. इस दौरान हार्दिक के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं.

4- सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. सूर्या ने 2021 से अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 13 मुकाबले खेले, जिसकी 12 पारियों में 171.92 की स्ट्राइक रेट और 29.08 के औसत से 349 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है.

5- एमएस धोनी

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर एमएस धोनी का नाम आता है. धोनी ने 2007 से 2018 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 14 मैच खेले, जिसकी 12 पारियों में 49.33 के औसत और 133.93 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 1 फिफ्टी आई.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है संजू सैमसन का ट्रैक रिकॉर्ड? जानकर बढ़ेगी भारतीय फैंस की टेंशन

T20 World Cup ind-vs-eng
Advertisment