/newsnation/media/media_files/2026/02/01/rohit-sharma-and-suryakumar-yadav-2026-02-01-18-20-21.jpg)
Rohit Sharma and Suryakumar Yadav Photograph: (ANI)
T20 World Cup : आज से 6 दिनों के बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शुरू होने वाले इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों का दबदबा देखने के लिए मिलेगा. क्योंकि ये टूर्नामेंट भारत में खेला जाने वाला है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ी अपने मैदानों पर इंडियन फैंस के सामने अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे. उससे पहले हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा है. उन्होंने 2007 से लेकर 2024 तक कुल 115 चौके लगाए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ-साथ सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के भी नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. रोहित इतने ही मैचों में 12 अर्धशतकों के साथ 1220 रन बनाए हैं.
- रोहित शर्मा : मैच - 47, चौके - 115
- विराट कोहली : मैच - 35, चौके - 111
- गौतम गंभीर : मैच - 21, चौके - 61
- सुरेश रैना : मैच - 26, चौके - 47
- सूर्यकुमार यादव : मैच - 18, चौके - 46
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर
भारत की ओर से छक्के लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा का दबदबा है. रोहित टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत की ओर से शीर्ष पर मौजूद हैं. रोहित शर्मा ने 2007 से 2024 तक कुल 50 छक्के लगाए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में क्रिस गेल (63) के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने हुए हैं.
- रोहित शर्मा : मैच - 47, छक्के - 50
- विराट कोहली : मैच - 35, छक्के - 35
- युवराज सिंह : मैच - 31, छक्के - 33
- सूर्यकुमार यादव : मैच - 18, छक्के - 21
- हार्दिक पांड्या : मैच - 24, छक्के - 19
भारत के वर्तमान कप्तान सूर्याकुमार यादव के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चौकों के मामले में सुरेश रैना और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ने का मौका होगा, जबकि छक्कों के मालमे में वो युवराज सिंह और विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें :पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर क्यों छिड़ा विवाद, जानिए क्या T20 World Cup 2026 से पहले चलेगी आईसीसी की तलवार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us